Latest Updates
-
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक
गर्मियों में इन आसान उपायों से पालतू जानवर को दूर रखें बीमारियों से
गर्मी का प्रकोप झेलना हर किसी के लिए बेहद मुश्किल होता है चाहे फिर वो इंसान हो या जानवर। इस मौसम में सभी को अतिरिक्त देखभाल के साथ गर्मी से भी बचने की जरूरत होती है। वैसे हमारे पास गर्मी से बचने के कई तरीके होते हैं, लेकिन जानवरों के लिए यह जैसे असंभव होता है। अगर घर में कोई पालतू जानवर है खासतौर पर कुत्ता तो आपको उन्हें भी लू लगने से बचाने की जरूरत है, नहीं तो इस मौसम में उनके भी बीमार होने की संभावना ज्यादा होती है। बढ़े हुए तापमान और उमस की वजह से जानवर बेहाल हो जाते हैं और उनकी जान पर भी बन आती है।

इस लेख में हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंगे जिससे आप अपने पालतू जानवर को गर्मियों में भी कूल रख सकते हैं।
घर के अंदर रखें
अगर संभव हो तो गर्मियों में आप अपने पेट को घर के अंदर ही रखें। यदि घर के अंदर आप उसे न रख पाएं तो अपने बगीचे में या किसी और छायादार जगह पर उनके रहने की व्यवसथा करें।
बंद जगह पर रखने से बचें
गर्मियों में जानवरों के शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में भूलकर भी आप अपने पेट को ऐसे कमरे न रखें जहां हवा कम आती हो। उमस से उनकी तबियत बिगड़ सकती है और उनकी जान भी जा सकती है। उन्हें गर्मियों में हमेशा किसी हवादार कमरे में रखें।

पानी का सेवन अधिक हो
इंसानों की तरह जानवरों को भी गर्मी के मौसम में अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। आप उन्हें ताजा और ठंडा पानी दें। पानी का बर्तन ऐसी जगह पर न रखें जहां तेज धूप आती हो। इसके अलावा हो सके तो आप एक नहीं बल्कि दो बर्तनों में पानी रखें। अगर पानी रखते हुए काफी समय हो गया है तो उसे बदल दें।
धूप से दूर रखें
ध्यान रहे कि आपका पालतू जानवर धूप में न टहलें। उन्हें बाहर घुमाने के लिए सुबह और शाम को अपना एक टाइम फिक्स कर लें। तेज धूप में आपके पेट के पंजे झुलस सकते हैं।
भूलकर भी न करें यह गलती
अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं और आपका पेट भी आपके साथ है तो आपको उन्हें अकेले गाड़ी में छोड़ने से बचना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
