Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Basant Panchami 2024 Vidyarambh: बसंत पंचमी पर 32 साल बाद विशेष योग, बच्चों का विद्यारंभ संस्कार होगा बहुत शुभ
Basant Panchami 2024 Vidyarambh Sanskar Date and Shubh Muhurat: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहुत लंबे अंतराल यानी 32 सालों बाद बसंत पंचमी के दिन एक शुभ योग बनने जा रहा है। बसंत पंचमी के दिन से ही बसंत ऋतु की शुरुआत होती है और इस दिन ज्ञान व स्वर की देवी मां सरस्वती की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है।
इस दिन मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। इस वर्ष बसंत पंचमी के दिन सिद्धि संयोग बनने जा रहा है जिस समय बच्चे का विद्यारम्भ किया जा सकता है। जानते हैं बसंत पंचमी की तिथि, सिद्धि संयोग का शुभ मुहूर्त और इसके महत्व के बारे में विस्तार से -

बसंत पंचमी 2024 की तिथि एवं शुभ मुहूर्त (Basant Panchami 2024 Date)
हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 02.41 मिनट से 14 फरवरी को 12.09 मिनट पर तिथि का समापन होगा। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सिद्धि योग भी बनेगा।
बसंत पंचमी पूजन का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी को सुबह 7:01 बजे से लेकर दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा। बसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त 5 घंटे 35 मिनट तक है।
बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार

बसंत पंचमी और सिद्धि योग के शुभ अवसर पर विद्यालय में नए सत्र की शुरुआत के लिए छोटे बच्च का अभिभावकों द्वारा विद्यारंभ संस्कार होना चाहिए। ये संस्कार पंडित द्वारा विशेष विधि विधान द्वारा किया जाता है। बच्चो को पेंसिल स्केच, स्लेट, पेन कॉपी, कटर, तथा रबर इत्यादि दिया जाता है और सरस्वती पूजा में शामिल किया जाता है।
भगवान सिद्धिविनायक गणपति और मां सरस्वती की एक साथ पूजा कर विद्यारंभ संस्कार किया जाता है। इसके बाद मां सरस्वती की स्तुति करके मां से बच्चे की शिक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है।
विद्यारम्भ संस्कार हिन्दू धर्म के 16 संस्कारों में से एक होता है। बसंत पंचमी के दिन सिद्धि योग के अवसर पर विद्यारम्भ संस्कार करने से जीवनभर बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त करता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
