Latest Updates
-
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में हाथी पर सवार होकर आएगी मां दुर्गा, जानें क्या होगा इसका परिणाम
चैत्र नवरात्रि 2025 की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है, और इस वर्ष मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हाथी को सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। जब मां दुर्गा हाथी पर विराजमान होकर आती हैं, तो इसे किसानों के लिए अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि इस वर्ष भरपूर वर्षा होगी, जिससे कृषि उत्पादन अच्छा रहेगा और अन्न-धन का भंडार बढ़ेगा।
शास्त्रों के अनुसार, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन आर्थिक समृद्धि और खुशहाली लाने वाला होता है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होता है और लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही, मां का यह स्वरूप भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला माना जाता है।

मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत रविवार, 30 मार्च से हो रही है, इसलिए मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। वहीं, 7 अप्रैल 2025, सोमवार को नवरात्रि का समापन होगा, और इस दिन मां दुर्गा हाथी पर ही प्रस्थान करेंगी।
हाथी पर आगमन का प्रभाव
मां दुर्गा का हाथी पर आगमन विशेष रूप से वर्षा और कृषि के लिए शुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि देश में पर्याप्त वर्षा होगी, जिससे फसलों की अच्छी पैदावार होगी। इसके अलावा, समृद्धि और धन वृद्धि के संकेत भी मिलते हैं, जिससे देश की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सुख-शांति और खुशहाली का वातावरण बना रहेगा, जिससे लोगों के जीवन में उन्नति और संतोष आएगा।
कितने दिनों की होगी नवरात्रि?
पंडित आशीष मैथानी के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगी। तिथियों के बदलाव के कारण अष्टमी और नवमी एक ही दिन, 6 अप्रैल को पड़ रही हैं, जिससे इस बार नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 8 दिनों की होगी।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 30 मार्च को कलश स्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत होगी। इस दिन दो प्रमुख शुभ मुहूर्त हैं:
प्रातः 5:52 से 9:22 बजे तक
दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक
इन शुभ मुहूर्तों में कलश स्थापना कर माता की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होता है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस बार की नवरात्रि विशेष रूप से सुख-समृद्धि और सौभाग्य को बढ़ाने वाली मानी जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications











