Latest Updates
-
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम
Chanakya Niti: ऐसी महिलाओं की इच्छा हमेशा रह जाती है अधूरी
आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन के लगभग हर पक्ष पर अपने विचार लिखें। उन्होंने स्त्री, पुरुष, बड़े बुज़ुर्ग, एवं बच्चों सभी के जीवन सम्बन्धी सफलता की नीतियों को साझा किया।
उन्होंने अपनी लिखी कृतियों चाणक्य नीति और अर्थशास्त्र में इन अनगिनत नीतियों को हमारे लिए लेकर आये, जो आज के समय में भी प्रासंगिक हैं।

स्त्रियों के बारे में वे बताते हैं कि कुछ महिलाओं की इच्छाएं हमेशा अधूरी ही रह जाती हैं। कौन हैं वो स्त्रियां, और आचार्य चाणक्य क्या कहते हैं उन महिलाओं के विषय में जानते हैं आगे-
इन महिलाओं की इच्छा रहती है हमेशा अधूरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो महिलाएं जीवन में पुरुषों पर निर्भर रहती हैं उनकी इच्छाएं हमेशा अधूरी रहती हैं। पुरुषों पर निर्भर रहने से वे हर इच्छा को उस पुरुष से ही जोड़ने लगती हैं। उन्हें अपनी हर कामना के पूर्ण होने के लिए भी पुरुष की रज़ामंदी पर निर्भर होना पड़ता है। इसलिए आत्मनिर्भर स्त्री ही जीवन में अपनी सभी इच्छाओं को पूर्ण करने में सक्षम हो पाती हैं।
परिवार की अत्याधिक चिंता में लगी हुई स्त्री
चाणक्य बताते हैं कि परिवार की अत्यधिक सेवा में लगी हुई स्त्री भी अपनी इच्छाओं को पूरा करने में असक्षम रहती है। वे परिवार की बेहतरी के लिए ही अपना सब कुछ समर्पण कर देती हैं, इसलिए स्वयं की इच्छाओं के लिए कुछ नहीं बचा पाती हैं। स्त्री को परिवार की सेवा के आलावा स्वयं की इच्छाओं के लिए भी समय निकालना चाहिए।
ऐसी महिलाएं करती हैं अपनी इच्छाओं को पूरा
आचार्य चाणक्य के अनुसार शिक्षित और मज़बूत महिला ही अपनी इच्छाओं को पूरा करने में सफ़ल हो पाती हैं। खुद से धन कमाने वाली महिला आत्मनिर्भर होती है और अपनी ज़रूरतों और रुचियों को पूरा कर सकती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications