Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Dussehra 2023 Date: इस साल का दशहरा है विशेष, बन रहे हैं दो शुभ योग, जानिये तिथि और मुहूर्त
Dussehra 2023 Kab Hai: नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के बाद दशमी के दिन दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दशमी के दिन ही शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था इसलिए दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन राम ने रावण का वध भी किया था इसलिए लोग इसे विजयदशमी भी कहते हैं। 2023 में दशहरा 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा।

दशमी तिथि 2023 (Dussehra 2023 Date and Muhurat)
दशहरा या विजयदशमी का भी मुहूर्त है। तिथि दशमी है इसलिए ये जानना जरुरी है की दशमी तिथि का प्रारंभ कब हो रहा है ताकि शुभ मुहूर्त में माता दुर्गा की उपासना की जाए। इस वर्ष 2023 में दशमी तिथि का आरंभ 23 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट पर होगा और यह अगले दिन 24 अक्टूबर को 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। दशमी के दिन माता दुर्गा की पूजा करने का यही शुभ मुहूर्त होगा।
दशहरा 2023 पर शुभ योग (Auspicious Yog on Dussehra)

दशहरा तो होता ही विशेष है, इस दिन शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा की उपासना करने से सिद्धि प्राप्त होती है और शत्रु पर विजय प्राप्त करने की शक्ति प्राप्त होती है। लेकिन इस पावन अवसर पर दो शुभ योग भी बन रहे हैं जिससे दशहरा का महत्व और भी बढ़ जाता है। ये योग हैं एक रवि योग और दूसरा वृद्धि योग। ये दोनों योग ख़ास राशि वालो के लिए भाग्य बदलने वाले होते हैं। इन योग में पूजा करने से फल और भी ज्यादा मिलता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
