Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Jagannath Rath Yatra: बहुत अनूठी होती है सुना बेशा की रस्म, भगवान जगन्नाथ के श्रृंगार से जुड़ा है ये दिन
इस वर्ष जगन्नाथ यात्रा के अंतर्गत सुना बेशा की परम्परा 29 जून को मनाई जायेगी। इस रिवाज़ के तहत तीनों भगवान् की मूर्तियों को सोने के आभूषण और अन्य अलंकार पहनाएं जाते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार यात्रा से वापसी के बाद भक्तों को दर्शन देने से पहले तीनों भगवान् अपना शृंगार पूरा करते हैं। जानते हैं सुना बेशा परंपरा से जुड़ी धार्मिक मान्यता, इतिहास और रीतियाँ-

सुना बेशा धार्मिक कथा
धार्मिक किवदंतियों के अनुसार जब भगवान् विश्वकर्मा तीनों मूर्तियों की नक्काशी कर रहे थें तब उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर रखा था। वे इन मूर्तियों की नक्काशी में किसी तरह की बाधा नहीं चाहते थे। लेकिन रानी गुंडीचा अपनी जिज्ञासा को रोक नहीं पाईं और मूर्ति देखने की इच्छा से उन्होंने उस कमरे के दरवाज़े खोल दिए।
असमय दरवाजे खुलने पर, भगवान विश्वकर्मा मूर्तियों को पूरा किए बिना ही उन्हें अधूरा छोड़कर गायब हो गए। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा सहित सभी मूर्तियों को बिना नाक, कान, हाथ और पैर के असंरचित छोड़ दिया गया था।
भगवान अपने भक्तों से बहुत अधिक प्यार करते हैं। लेकिन भगवान जगन्नाथ इस बात से नाखुश थे कि उनके भक्त निराकार और अधूरी मूर्तियों की पूजा करें। इसलिए सुना बेशा रिवाज़ के माध्यम से भगवान् जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलराम को सोने के शृंगार के माध्यम से पूरी तरह सजाया जाता है और वे पूरी भव्यता के साथ अपने भक्तों के सामने आते हैं।

सुना बेशा
सुना बेशा को देवताओं का राजराजेश्वर बेशा भी कहा जाता है। यह साल में पांच बार मनाया जाता है जब भगवान और उनके भाई-बहन सोने के आभूषण पहनते हैं। लेकिन बहुदा यात्रा के दौरान जो देखा जाता है उसे बड़ा-ताड़ौ बेशा कहा जाता है जहां ताडौ का मतलब सोना होता है। इसमें सोने की मात्रा सभी अन्य सुना बेशाओं की तुलना में कहीं अधिक होती है।

सुना बेशा का इतिहास
मदाला पंजी के अनुसार, गजपति कपिलेंद्र देबा ने वर्ष 1460 में भगवान जगन्नाथ और मां दुर्गा के आशीर्वाद से दक्कन के शासकों के खिलाफ लड़ाई जीती थी। वह दक्षिण से 16 हाथियों पर कई टन सोना और अन्य धन लाए थे। फिर उन्होंने सारी संपत्ति भगवान जगन्नाथ को दान कर दी।
वर्तमान समय में सुना बेशा के अवसर पर, तीनों देवी-देवताओं को लगभग 200 किलोग्राम सोने से सजाया जाता है। देवी-देवताओं को 20 से 30 तरह के डिजाइनों से ही सजाया जाता है। सुनहरे हाथ, पैर, पायल, मुकुट, मयूरपंख आदि से मूर्तियों का श्रृंगार किया जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
