Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
Jitiya Vrat 2025: 13 या 14 सितंबर कब है जितिया व्रत? जानें नहाय-खाय से लेकर पारण तक का शुभ मुहूर्त
Jitiya Vrat 2025 Kab Hai: हिंदू पंचांग में जितिया व्रत का विशेष महत्व माना गया है। यह व्रत खासतौर पर माताओं द्वारा अपनी संतान की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए रखा जाता है। जितिया व्रत आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है, जिसे 'जीवित्पुत्रिका' व्रत भी कहा जाता है। इस दिन माताएं निर्जला उपवास रखकर अपने बच्चों के कल्याण की कामना करती हैं।
इस साल व्रत की तारीख को लेकर लोगों में उलझन है कि यह 13 सितंबर को या 14 सितंबर को कब रखना है जितिया का व्रत? आइए इस कंफ्यूजन को को दूर करते हैं और जानते हैं जितिया व्रत 2025 की सही तारीख, नहाय-खाय से लेकर पारण तक का शुभ मुहूर्त और इस व्रत से जुड़ी मान्यताएं।
कब है जितिया व्रत
जितिया व्रत मुख्यतः उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने बच्चों की लंबी आयु और सुख- समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल व्रत की तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है कि कब जितिया का व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, 14 सितंबर को रखा जाएगा। 14 सितंबर की सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर जितिया व्रत की तिथि शुरू होगी जो 15 सितंबर को देर रात 3 बजकर 6 मिनट कर रहेगी।

नहाए-खाए कब है?
जितिया व्रत में भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाती है और उनसे बच्चों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाती है। जितिया व्रत का पर्व पूरे 3 दिन तक चलता है जिसकी शुरुआत नहाए-खाए से होती है जो 13 सितंबर को है। 14 सितंबर को निर्जला व्रत रखा जाएगा और 15 सितंबर को व्रत का पारण होगा। नहाए-खाए में महिलाएं नदी या तालाब में जाती हैं और स्नान कर तेल, झींगा के पत्ते और खल्ली में भगवान जीमूतवाहन को रख उनकी पूजा करती हैं। माताएं अपने पुत्र और पुत्री को तिलक लगाती हैं और भगवान को चढ़ा हुआ तेल उनके माथे पर लगाती हैं। वहीं 15 सितंबर को अष्टमी तिथि खत्म होते ही व्रत का पारण किया जाएगा। सभी माताएं स्नान कर और तुलसी में जल चढ़ा अपने व्रत का पारण करती हैं।
जितिया व्रत का महत्व
इस व्रत को करने से पुत्र की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना पूरी होती है। हालांकि अब माताएं पुत्री के लिए भी व्रत रखती हैं क्योंकि अब पुत्र और पुत्री के बीच का भेद मिटता जा रहा है। इस व्रत को माताओं के त्याग और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव से संतान पर आने वाले संकट टल जाते हैं। यह व्रत मातृत्व के समर्पण और आस्था का सबसे बड़ा उदाहरण है।



Click it and Unblock the Notifications