Latest Updates
-
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय
Kharmas 2024 Kab Lag Raha Hai: मांगलिक कार्य पर लगने वाली है रोक, जानें खरमास के ख़ास नियम
Kharmas 2024 Kab Se Shuru Ho Raha Hai: हिंदू धर्म में खरमास को बहुत विशेष माना गया है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, जब सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मीन संक्रांति कहा जाता है और जब तक सूर्य देव इस राशि में विराजमान रहते हैं तब तक खरमास लगा रहता है। गौरतलब है कि साल में दो बार खरमास की अवधि आती है। फिलहाल जानते हैं कि मार्च 2024 में खरमास कब से शुरू हो रहा है और इस अवधि में कौन से नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।
खरमास 2024 तिथि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार 2024 में खरमास की शुरुआत 14 मार्च से हो रही है और इसका समापन 13 अप्रैल की रात्रि 09:03 बजे पर होगा। इस एक माह सभी शुभ कार्य प्रतिबंधित हो जाते हैं।

खरमास में क्या ना करें?
खरमास माह में कोई भी धार्मिक कार्य करने की मनाही है। इस अवधि में किसी भी तरह का मांगलिक कार्यक्रम या शुभ आयोजन नहीं कराया जाता है। इस एक माह के दौरान शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। ऐसा माना जाता है कि जब सूर्यदेव मीन राशि में रहते हैं तब किसी भी मांगलिक कार्य का शुभ फल प्राप्त नहीं हो पाता है।
खरमास में कौन कौन से कार्य करने चाहिए?
खरमास के महीने मे देवी देवताओं, ब्राह्मणों, बुजुर्गो तथा पितर देव की सेवा आराधना करें। खरमास माह में ऐसा कार्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। खरमास माह में भगवान विष्णु नारायण की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना की जानी चाहिए। इस माह में ब्रम्ह मुहूर्त में स्नान करके मंत्र उच्चारण के साथ सूर्य देव को जल अर्घ्य देते हैं और भगवान श्री हरि विष्णु के सहस्त्र नाम का पाठ करते हैं।
इस दौरान अपनी मन वचन कर्म में पवित्रता बनाए रखें। दिन में एक ही बार सात्विक भोजन करें। तामसिक और मसालेदार खाने से परहेज करें। खरमास माह के दौरान धरती पर सोएं। किसी का अपमान न करें और ना ही किसी का नुकसान करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
