Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मासिक धर्म में दिवाली पूजा कर सकते हैं या नहीं? जानें पौराणिक और आधुनिक दृष्टिकोण
Can Women Do Diwali Puja During Periods: दिवाली का त्योहार हर घर में उल्लास और रौशनी लेकर आता है। 18 अक्टूबर को धनतेरस से दिवाली के महापर्व की शुरुआत हो गई है जो 23 तारीख भैया दूज तक चलेगा। 20 अक्टूबर यानी आज दिवाली है जिसमें प्रदोष काल में महालक्ष्मी पूजा होती है जिसमें महिलाएं विशेष तैयारी करती हैं। लेकिन महिलाओं के लिए अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या पीरियड्स के दौरान दिवाली पूजा की जा सकती है? पौराणिक कथाओं और धार्मिक मान्यताओं में महिलाओं के मासिक धर्म के समय पूजा पर अलग-अलग मत मिलते हैं।
कुछ मान्यताओं के अनुसार यह समय पूजा के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता, जबकि आधुनिक दृष्टिकोण में सफाई और भक्ति के साथ पूजा करना पूरी तरह स्वीकार्य है। आइए जानते हैं पीरियड्स में पूजा करने के धार्मिक दृष्टिकोण, सावधानियां और सुझाव, ताकि महिलाएं बिना झिझक दिवाली के पावन अवसर का आनंद उठा सकें।

पीरियड्स में दिवाली पूजा कर सकते हैं या नहीं?
अक्सर कहा जाता है कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान महिलाओं को न तो किसी धार्मिक कार्यों में शामिल होना चाहिए। दिवाली पूजा में हर महिला का विशेष महत्व होता है, मगर पीरियड्स के दौरान दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करने को लेकर असमंजस रहता है कि वो अब क्या करें? अगर धार्मिक मान्यता को देखा जाए तो मासिक धर्म के दौरान पूजा-पाठ से दूर रहना चाहिए फिर चाहे वो दिवाली की लक्ष्मी पूजा हो या फिर कोई अन्य पूजा।
आधुनिक दृष्टिकोण
जैसे-जैसे समय बदला है लोगों की सोच भी बदल रही है। फिर चाहे वो पीरियड्स में पूजा और धार्मिक कार्यों में भागीदारी लेने को हो। समझा जाए तो पीरियड्स के दौरान महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर हो जाती हैं और उन्हें आराम की जरूरत होती है। ऐसे में महिलाओं को रसोई में न जाने की सलाह दी जाती है और पूजा आदि न करने की सलाह दी जाती हैं ताकि वो पूरी तरह से आराम कर सकें।
पीरियड्स में कैसे करें दिवाली पूजा
अगर आपको दिवाली पूजा से पहले ही पीरियड्स आ गए हैं और धार्मिक मान्यताओं को मानते हैं तो मंदिर से थोड़ा दूर बैठकर पूजा में शामिल हो सकते हैं। अगर आप आधुनिक दृष्टिकोण को मानते हैं को आराम से दिवाली पूजा कर सकते हैं। अगर घर में कोई दूसरी महिला न हो तो घर के पुरुष पूजा कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी सोच के अनुसार, दिवाली पूजा कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
