Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
लक्ष्मी माता क्यों नाराज होकर राजा को रंक बना देती हैं, प्रेमानंद महाराज ने बता दिए इसके 5 कारण
संत श्री प्रेमानंद गोविन्द शरण महाराज जी एक महान कथा वाचक हैं। महराज ने छोटी आयु में ही संन्यास ले लिया था। वे सदैव सत्य के मार्ग में चलें और काफी साल काशी में भी बिताए। महराज अभी वृंदावन में विराजमान हैं। महराज जी सत्संग और कथा के माध्यम से लाखों करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।
प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज बहुत ही प्रचलित हैं तथा सोशल मीडिया में लाखों फॉलोअर भी हैं। साथ ही विदेशों में भी इनके प्रवचन तथा कथा को बहुत पसंद किया जाता है। प्रेमानंद महाराज जी श्री राधा रानी के उपासक हैं। वे अपने ईष्ट के रूप में राधा रानी को मानते हैं।

आपको बता दें कि आजकल महाराज जी का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमें एक भक्त उनसे सवाल कर रहा है कि कौन सी बुरी आदतें है जिनके कारण घर में विराजमान लक्ष्मी रूठकर चली जाती है। आइये जानते हैं इसपर प्रेमानंद महाराज जी ने क्या उत्तर दिया।
धन की देवी माता लक्ष्मी किन आदतों की वजह से रूठ जाती हैं?
1. प्रेमानंद महाराज जी ने बताया कि जिस घर में स्त्री बहुत क्रोधित रहती है उस घर से लक्ष्मी रूठ कर चली जाती है। साथ ही ऐसे लोगों पर माँ लक्ष्मी कभी कृपा नहीं करती है।
2. इसके बाद प्रेमानंद महाराज जी ने बताया कि जिस घर में सूर्योदय के बाद साफ सफाई होती है, उस घर से लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती है। सूर्योदय के बाद साफ सफाई करना बहुत अशुभ माना गया है।
3. वहीं स्वामी जी ने बताया कि जिस घर में बंद घड़ी होती है तो उस घर में हमेशा तनाव एवं क्लेश की स्थिति बनी रहती है। ऐसे घरों में आपसी तालमेल नहीं होता है। जिसके परिणाम स्वरूप घर में आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। बंद घड़ी हमेशा नकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करती है।
4. स्वामी प्रेमानंद महाराज जी ने बताया कि जिस घर में लोग टूटी हुई कंघी से बाल सँवारते है, उस घर में हमेशा दरिद्रता बनी रहती है। साथ ही उनका जीवन संघर्षमय हो जाता है और गरीबी का स्तर बना रहता है। जीवन में सफलता की प्राप्ति नहीं हो पाती है।
5. स्वामी प्रेमानंद महाराज जी ने एक और बात बतायी कि जिस घर में टूटा हुआ दर्पण होता है वहाँ जीवन में कभी प्रसन्नता नहीं आ पाती है। ऐसे घरों में हमेशा पारिवारिक झगड़ा तथा मनमुटाव बना रहता है। परिवार के सदस्यों के चेहरे से मुस्कुराहट दूर हो जाती है और हँसी पर लगाम लग जाती है। ऐसी स्थिति में अपने निज निवास में कभी भी टूटे हुए दर्पण का प्रयोग न करें। स्वामी प्रेमानंद जी की बातों को अपने जीवन में आत्मसात् करें तथा अपने परिवार के साथ सुखी एवं सुविधाजनक जीवन बिताएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications