Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Sawan Shringar for Women: सावन में इन 5 श्रृंगार के बिना अधूरी है सुहागिनों की पूजा, जानिए क्यों हैं ये खास
Sawan Shringar For Women: सावन का महीना सिर्फ हरियाली, झूले और गीतों का ही नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए खास धार्मिक आस्था और श्रृंगार का पर्व भी होता है। यह महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का समय माना जाता है, जिसमें विशेष रूप से विवाहित महिलाएं सुहाग और सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सावन में कुछ विशेष श्रृंगार ऐसे होते हैं जिन्हें करना बेहद शुभ और अनिवार्य माना गया है? यह श्रृंगार न केवल आपकी सुंदरता को निखारते हैं बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं।
सावन के महीने में सुहागिन महिलाओं के लिए ये 5 श्रृंगार अत्यंत शुभ और फलदायी माने जाते हैं। अगर आप भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद पाना चाहती हैं, तो इन श्रृंगारों को जरूर करें। तो आइए जानते हैं उन 5 पवित्र श्रृंगारों के बारे में जो सावन में करना न भूलें।
1. हरी चूड़ियां (Bangles)
पूरे सावन माह हरी चूड़ियां अवश्य पहनें और एक पैकेट हरी चूड़ियां माता पार्वती को अर्पित करें। सावन में हरी चूड़ियों को पहनना विशेष शुभ माना जाता है क्योंकि हरा रंग सौभाग्य, समृद्धि और जीवन से जुड़ा होता है।

2. हरी बिंदी (Bindi)
माथे पर लगाई गई बिंदी नारी के तेज और उसकी गरिमा का प्रतीक होती है। सावन में विशेष तौर पर लाल या हरी बिंदी पहनना मंगलकारी माना गया है। यह न केवल सुंदरता बढ़ाती है बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी शक्तिशाली मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि सावन में हरी बिंदी लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

3. मेहंदी (Mehendi)
मेहंदी को भारतीय परंपरा में शुभता और प्रेम का प्रतीक माना गया है। सावन में हरे पत्तों की खुशबू और मेहंदी की रंगत से सुहागन महिलाएं खुद को सजाती हैं। कहा जाता है कि मेहंदी का गाढ़ा रंग पति के प्यार की गहराई का प्रतीक होता है। माना जाता है कि सावन सोमवार को हाथों में मेहंदी रचाने और माता पार्वती को भी मेहंदी चढ़ाने से पति की लंबीआयु होती है।

4. हरी साड़ी/चुनरी (Green Saree)
सावन सोमवार व्रत में हरी रंग की साड़ी या हरी चुनरी पहनें, इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि सावन में हरे रंग के वस्त्र पहनने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सौभाग्य के साथ सुख समृद्धि भी आती है।
5. हरे झुमके और पायल और बिछुए
सावन सोमवार को हरे रंग के झुमके जरूर पहनें। साथ में पायल और बिछुए भी पहनें ये सिर्फ श्रृंगार का हिस्सा नहीं बल्कि आयुर्वेद के अनुसार महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना गया है। यह शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं और वैवाहिक जीवन को संतुलित बनाए रखने का प्रतीक भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications