Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Sawan Rudrabhishek for Singles: सावन में क्या कुंवारे कर सकते हैं रुद्राभिषेक? जानिए शास्त्रों की राय
Sawan Rudrabhishek For Singles: सावन का महीना शिव भक्ति का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस पूरे मास में शिव भक्त व्रत, पूजा, और रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठान करके भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं। लेकिन कई बार एक सवाल उठता है कि क्या अविवाहित या कुंवारे लोग सावन में रुद्राभिषेक कर सकते हैं या नहीं? इस प्रश्न का उत्तर बहुत से लोग तलाशते हैं जिसका जवाब है हां, बिल्कुल कर सकते हैं।
हिंदू शास्त्रों और विद्वान पंडितों के अनुसार, रुद्राभिषेक करने के लिए वैवाहिक स्थिति कोई बाधा नहीं है। चाहे कोई व्यक्ति अविवाहित हो, विधवा हो या ब्रह्मचारी सभी रुद्राभिषेक कर सकते हैं। चलिए फिर जान लेते हैं कि रुद्राभिषेक क्या होता है, इसका महत्व और कैसे करें?

रुद्राभिषेक क्या है?
रुद्राभिषेक एक वैदिक अनुष्ठान है जिसमें भगवान शिव को उनके रौद्र रूप में पूजा जाता है। शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, दही, घी, बेलपत्र और गंगाजल चढ़ाकर 'रुद्राष्टाध्यायी' या 'ॐ नम: शिवाय' मंत्रों का जाप किया जाता है। यह क्रिया नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है और मन को शांति देती है।
क्या कुंवारे लोग कर सकते हैं रुद्राभिषेक
भगवान शिव स्वयं वैरागी हैं: वे योगी हैं, जिन्होंने सांसारिक बंधनों से खुद को मुक्त किया है। ऐसे में उनके पूजन में विवाह की बाध्यता नहीं हो सकती तो जाहिर है कि कुंवारे लोग भी रुद्राभिषेक कर सकते हैं।
शुद्ध भाव ही सबसे जरूरी: हिंदू धर्म में कर्म से ज्यादा भाव की महत्ता है। अगर पूजा सच्चे मन से की जाए तो भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं फिर चाहे कुंवारे हो या विवाहित रुद्राभिषेक कोई भी कर सकता है।
कुंवारों के लिए विशेष फल: मान्यता है कि सावन में रुद्राभिषेक करने से अविवाहित लड़के-लड़कियों को उत्तम जीवनसाथी की प्राप्ति होती है और जीवन में स्थिरता आती है।

खास होता है सावन का महीना
सावन आत्म-शुद्धि और शिव से जुड़ने का विशेष अवसर है। रुद्राभिषेक सिर्फ एक कर्मकांड नहीं, यह एक साधना है जो हर किसी के लिए खुली है चाहे वह विवाहित हो या कुंवारा। भगवान शिव, जिनका नाम ही 'भोले' है, भावनाओं को समझते हैं, और उनके द्वार सभी के लिए खुले हैं। तो अगर आप अविवाहित हैं और रुद्राभिषेक करना चाहते हैं, तो निःसंकोच करें आपका भाव ही आपकी सबसे बड़ी पात्रता है।
रुद्राभिषेक की विधि (कुंवारों के लिए)
प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें (सफेद या केसरिया रंग उपयुक्त है)।
शिवलिंग पर जल या गंगाजल चढ़ाएं।
दूध, शहद, दही, बेलपत्र, गन्ने का रस, घी आदि से अभिषेक करें।
'ॐ नमः शिवाय' या रुद्राष्टाध्यायी का जाप करें।
पूजा के बाद भगवान से मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें।
क्या करें और क्या न करें:
अकेले या समूह में रुद्राभिषेक कर सकते हैं
सावन सोमवार का व्रत रख सकते हैं
प्रतिदिन मंदिर जाकर दर्शन कर सकते हैं
रजस्वला (मासिक धर्म) महिलाएं शिवलिंग को न छुएं
पूजा में स्वार्थ या अहंकार न रखें



Click it and Unblock the Notifications