Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
Chanakya Niti: अपने जीवन से कर दें इन 4 चीजों का त्याग, वरना जिंदगी हो जाएगी बर्बाद
आचार्य चाणक्य ने अपने शास्त्र चाणक्य नीति में व्यक्ति, परिवार और समाज के कल्याण संबंधी कई सुझाव और नीतियां दी। उनके अनुसार समय रहते कुछ चीज़ों का त्याग करना ही बेहतर रहता है जिससे बाद में पछताना ना पड़े। चाणक्य विभिन्न श्लोकों के माध्यम से उन चीज़ों का ज़िक्र करते हैं कि जीवन में किन चीज़ों को जारी रखना चाहिए और किन चीज़ों का त्याग समय रहते कर देना चाहिए। चलिए जानते हैं चाणक्य द्वारा त्याग सम्बन्धी दी गई नसीहत -
त्यजेद्धर्म दयाहीनं विद्याहीनं गुरुं त्यजेत् ।
त्यजेत्क्रोधमुखी भार्या निःस्नेहान्बान्धवांस्यजेत् ।।

जिनमें दया न हो उन्हें त्याग दें
हमारे धर्म में दया भाव सबसे सर्वोपरी माना जाता है इसलिए चाणक्य के अनुसार जीवन में ऐसे व्यक्तियों से दूरी बना लेनी चाहिए जिनमें दया भाव ना हो। दयाहीन व्यक्ति धर्म द्वारा दिखाए गये सही रास्ते पर नहीं चलता और किसी दूसरे का कभी भला नहीं कर सकता है।

विद्याहीन गुरु से न लें शिक्षा
चाणक्य के लिए गुरुओं का स्थान सर्वोच्च रहा है। एक गुरु ही हमारे जीवन की रूप रेखा को तय करते हैं। इसलिए एक विद्याहीन या ज्ञान हीन गुरु को जीवन से हटा देना चाहिए और उनसे शिक्षा नहीं लेनी चाहिए। ऐसे गुरु आपका सही मार्गदर्शन नहीं कर सकते हैं।

क्रोधी पत्नी को त्यागें
चाणक्य के अनुसार यदि पत्नी अत्यधिक क्रोधी स्वभाव की हो, हर विषय पर गुस्सा करने वाली हो तो वह घर में रोजाना कलह करने वाली होती है। ऐसे में व्यक्ति का पूरा जीवन कलह और दुःख में बीतता है, इसलिए समय रहते ही ऐसी क्रोधी पत्नी का त्याग करना ही सही रहता है।

स्नेहहीन रिश्तों को भी त्यागें
हर रिश्ते की बुनियाद प्रेम, स्नेह, और सम्मान पर टिकी होती है। अगर रिश्ते में स्नेह का अभाव हो तब वह रिश्ता अर्थहीन और नीरस हो जाता है। ऐसे रिश्ते आपका समय और ऊर्जा बर्बाद करते हैं। इसलिए जो रिश्ते या सम्बन्ध स्नेहहीन हो जाए उन रिश्तों का त्याग करना सही रहता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
