Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
देवशयनी एकादशी 2019: 12 जुलाई से अगले चार महीने तक सभी शुभ कार्यों पर रोक
हिंदू धर्म में किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले शुभ दिन, मुहूर्त और उचित समय को ध्यान में रखा जाता है। इस साल 12 जुलाई से अगले चार महीने के लिए किसी भी शुभ कार्य पर रोक लग जाएगी। 12 जुलाई, शुक्रवार को आषाढ़ शुक्ल की एकादशी है।

ये दिन देवशयनी एकादशी या पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल की एकादशी से अगले चार महीने तक के लिए क्षीर सागर में निद्रा में चले जाते हैं।

देवशयनी एकादशी मुहूर्त
एकादशी तिथि प्रारंभ: 12 जुलाई 2019 को रात 1 बजकर 02 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त: 13 जुलाई 2019 को रात 12 बजकर 31 मिनट तक
पारण का समय: 13 जुलाई 2019 को सुबह 06 बजकर 30 मिनट से सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक
इस दौरान भगवान विष्णु की आराधना, पूजा-अर्चना तथा दान पुण्य का काम करना चाहिए। इससे व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।

चतुर्मास में नहीं होता कोई शुभ काम
ऐसा माना जाता है कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु योग निद्रा में चार माह के लिए क्षीर सागर में चले जाएंगे। भगवान विष्णु की इस चार महीने की निद्रा को चतुर्मास या चौमासा कहा जाता है और चातुर्मास में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इन चार महीनों में अर्थात नवंबर तक शादी, जनेऊ, तिलक, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। वहीं हिंदू धर्म शास्त्रों में इस दौरान पूजा पाठ और भजन कीर्तन का विशेष महत्व होता है।
भगवान विष्णु के चार महीने तक निद्रा अवस्था में चले जाने के कारण इस सृष्टि को जिम्मेदारी भगवान शिव पर होती हैं।

विवाह के लिए 11 जुलाई तक मुहूर्त
ज्योतिष आचार्यों के अनुसार शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 2, 8, 10 और 11 जुलाई को है। वहीं 12 जुलाई के बाद शादी विवाह का कोई मुहूर्त नहीं है। इस साल 8 नवंबर को देवउठनी एकादशी से एक बार फिर मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
