Latest Updates
-
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश
क्या भगवान राम ने की नवरात्रि की शुरूआत?
दुर्गा पूजा या नवरात्र, एक धार्मिक पर्व है, जिसे वर्ष में दो बार मनाया जाता है। यह पर्व नौ दिन तक चलता है जिसमें श्रद्धालु व्रत रखते है और देवी दुर्गा की आराधना करते हैं। हर पूजा की तरह दुर्गा का भी अलग इतिहास है। क्या आपको पता है कि दुर्गा पूजा क्यूं की जाती है? सबसे पहली बार दुर्गा पूजा किसने की थी?
इस बारे में कोई भी लिखित रिकॉर्ड नहीं है कि दुर्गा पूजा किसने और कब शुरू की है। किवंदंतियो और पौराणिक कथाओं के अनुसार, दुर्गा पूजा की शुरूआत भगवान राम ने की थी। नवरात्रि, साल में चैत्र और आश्विन माह में मनाई जाती है, जिसमें चैत्र में मनाई जाने वाली नवरात्रि मुख्य होती है। कहा जाता है कि सितम्बर - अक्टूबर माह यानि अश्विन में मनाई जाने वाली नवरात्रि पूजा की शुरूआत भगवान राम ने की थी, जब वह रावण से युद्ध करने जा रहे थे। इस नवरात्री घर को सजाएं इन पूजा सामग्रियों से

इस युद्ध को करने से पहले भगवान राम, मां दुर्गा का आर्शीवाद प्राप्त करना चाहते थे, ताकि वह लंका पर विजय पा सकें और अपनी पत्नी को रावण से मुक्त करा सकें। लेकिन इसके लिए वह और 6 महीने प्रतीक्षा नहीं कर सकते थे, इसलिए उन्होने बीच साल में ही देवी दुर्गा की पूजा कर दी, इसीलिए कई क्षेत्रों में इस माह की नवरात्रि को 'अक्ल बोधान' भी कहा जाता है, क्योंकि गलत माह में पूजा की जाती है।
इस पूजा में भगवान राम ने देवी दुर्गा को 108 कमल फूलों को अर्पित किया था और 108 दीयों को भी जलाया था। कहा जाता है कि इस पूजा के दौरान एक दानव ने उन 108 फूलों में से एक फूल को चोरी कर लिया था, तो भगवान ने पूजा पूरी करने के लिए उसकी एक आंख को चढ़ाने का विचार किया।
लेकिन इससे पहले ही देवी दुर्गा प्रकट हो गई और उन्होने भगवान राम को विजय का वरदान दिया। नवरात्रि के नवें दिन, भगवान राम ने रावण का वध कर दिया था। इस प्रकार आश्विन माह की नवरात्रि पूजा शुरू हुई।



Click it and Unblock the Notifications