Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
साल 2020 का हुआ आगाज, जानें जनवरी में पड़ने वाले त्योहारों की पूरी लिस्ट
साल 2020 का आगाज हो चुका है। साल के पहले महीने जनवरी में कई विशेष पर्व त्योहारों का सिलसिला भी अब शुरू हो जाएगा। बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण भी इसी माह में लगने वाला है जो 10 जनवरी को नजर आएगा। पुत्रदा एकादशी के अलावा इस महीने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल जैसे त्योहार भी मनाए जाएंगे। जानते हैं कि जनवरी माह में पड़ने वाले सभी त्योहारों की तिथि के बारे में।

6 जनवरी, सोमवार
6 जनवरी 2020 को एकादशी है। पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है।

8 जनवरी, बुधवार
8 जनवरी को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ये दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा करने की रिवायत है।

10 जनवरी, शुक्रवार
इस दिन शाकंभरी पूर्णिमा है। ये पौष महीने का अंतिम दिन होता है। इस तिथि से माघ महीने के स्नान प्रारंभ हो जाएंगे। पूर्णिमा के मौके पर भगवान सत्यनारायण की कथा करना शुभ माना जाता है।

13 जनवरी, सोमवार
इस दिन गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। ये पर्व तिल चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस मौके पर उनका व्रत-उपवास तथा पूजन किया जाता है।
13 जनवरी के दिन लोहड़ी का उत्सव भी मनाया जाएगा।

15 जनवरी, बुधवार
15 जनवरी के दिन मकर संक्रांति का पर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करता है। इस विशेष मौके पर पवित्र नदी में स्नान, सूर्य पूजा और दान-दक्षिणा आदि करने का खास महत्व होता है।
इस दिन सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।

20 जनवरी, सोमवार
20 जनवरी को षट्तिला एकादशी है। इस खास दिन पर भगवान को तिल से बने व्यंजन का भोग लगाया जाता है। इस दिन स्वयं भी तिल से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए।

22 जनवरी, बुधवार
22 जनवरी के दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का अभिषेक करने से उनका आशीर्वाद मिलता है।

24 जनवरी, शुक्रवार
मौनी अमावस्या 24 जनवरी को पड़ रहा है। इस मौके पर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए और अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य का काम भी करना चाहिए। इस तिथि पर पितरों के लिए श्राद्ध-तर्पण करना चाहिए।

28 जनवरी, मंगलवार
28 जनवरी को अंगारक विनायक चतुर्थी मनाया जाएगा। दरअसल मंगलवार को विनायक चतुर्थी पड़ने पर वह अंगारक विनायक चतुर्थी कहलाती है।

30 जनवरी, गुरुवार
इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 30 जनवरी को मनाया जाएगा। यह दिन विद्या की देवी माता सरस्वती को समर्पित है। इस दिन उनकी खास पूजा की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications