Latest Updates
-
तपती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये 5 मसाले, लू और पेट की जलन से भी मिलेगी राहत -
30 अप्रैल या 1 मई कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें सही तिथि, महत्व और घर में बरकत लाने वाले खास उपाय -
Heatstroke: लू लगने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें लू लगने पर क्या करें इससे बचाव के जरूरी उपाय -
Flat Fire Safety Tips: गाजियाबाद की सोसाइटी में लगी भीषण आग, ऐसी इमरजेंसी जानें जान बचाने के 5 तरीके -
बिना किसी दर्द के झड़ जाएगा सालों पुराना मस्सा, बस चूने का ऐसे करें इस्तेमाल -
बुधवार या गुरुवार कब है नृसिंह जयंती? जानें सही तारीख और प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त -
International Labour Day: क्यों और कैसे हुई मजदूर दिवस की शुरुआत? जानें इसके पीछे का रोचक इतिहास -
कई समस्याओं का रामबाण इलाज है खरबूजे के बीज, फेंकने से पहले जान लें इनके जबरदस्त फायदे -
Aaj Ka Rashifal, 29 April 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा, जानें अपना भाग्य -
लिवर को डिटॉक्स करने के लिए करें ये 5 योगासन, पेट का भारीपन होगा दूर और लिवर बनेगा मजबूत
Happy Mother's Day 2023: इन इमोशनल मैसेज के साथ मां को करें विश
Happy Mother's Day Wishes, Quotes and Messages in Hindi: भगवान ने सिर्फ औरतों को ही ये शक्ति दी है कि वो एक नए जीवन को दुनिया में ला सके। मां एक बच्चे को जन्म देती है और जीवनभर के लिए दोनों के दिल के तार जुड़ जाते हैं।
मां साए की तरह अपने बच्चे के साथ रहती है और उसकी हर छोटी बड़ी जरूरतों को पूरा करती है। एक मां जो त्याग करती है उसका कर्ज संतान कभी नहीं चुका सकता है।

मदर्स डे बस एक जरिया देता है कि आप मां के लिए अपनी तरफ से कुछ कर सकें। साल 1912 में मदर्स डे की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। पूरी दुनिया में इसे मनाने की तारीख थोड़ी अलग है। मगर ज्यादातर देशों में मदर्स डे मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे का सेलिब्रेशन 12 मई को मनाया जाएगा। अपनी मां को इन इमोशनल मैसेज के साथ विश करें और उनका खूब सारा आशीर्वाद पाएं।

1.
मां के बिना ज़िंदगी वीरान होती है,
तन्हा सफर में हर राह सुनसान होती है,
ज़िंदगी में मां का होना ज़रूरी है,
मां की दुआओं से ही हर मुश्किल आसान होती है।
Happy Mother's Day

2.
हज़ारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हज़ारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हज़ारों बूंदें चाहिए समंदर बनाने के लिए,
पर 'मां' अकेली ही काफी है,
बच्चों की ज़िंदगी को स्वर्ग बनाने के लिए।
हैप्पी मदर्स डे

3.
मेरा अस्तित्व तुझ से ही है मां,
तेरी हंसी से मिलती है मुझे ताकत,
और तेरा आंसू ही मेरी कमज़ोरी है,
तू कभी नाराज़ ना होना मुझसे,
क्योंकि ज़िंदगी जीने के लिए,
एक तू ही ज़रूरी है।
हैप्पी मदर्स डे

4.
कौन-सी है वो चीज़ जो यहां नहीं मिलती,
सब कुछ मिल जाता है लेकिन 'मां' नहीं मिलती,
मां-बाप ऐसे होते हैं दोस्तों जो ज़िंदगी में फिर नहीं मिलते,
खुश रखा करो उनको फिर देखो जन्नत कहां नहीं मिलती।
हैप्पी मदर्स डे

5.
थककर आंखें उसकी बंद होती हैं पर,
मां सोती भी है तो फिक्रमंद होती है।

6.
उसके रहते जीवन में कोई गम नहीं होता,
दुनिया साथ दे ना दे पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता।
Happy Mother's Day

7.
किसी ने रोज़ा रखा किसी ने उपवास रखा,
कुबूल उसका हुआ जिसने अपने मां-बाप को अपने पास रखा !!

8.
चलती फिरती हुई आंखों से अज़ां देखी है,
मैंने जन्नत तो नहीं देखी है मां देखी है
मुनव्वर राना

9.
अभी ज़िंदा है मां मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा
मैं घर से जब निकलता हूं दुआ भी साथ चलती है
मुनव्वर राना



Click it and Unblock the Notifications