Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Solar Eclipse December 2020: लगने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें तिथि, समय और इससे जुड़ी सभी खास बातें
साल 2020 में कई आकाशीय और खगोलीय घटनाएं देखने को मिली। साल का आखिरी महीना भी इससे अछूता नहीं रहेगा। दिसंबर 2020 में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है।

इस साल कुल 6 ग्रहण का संयोग रहा, जिनमें से एक सूर्य ग्रहण और चार चंद्र ग्रहण लग चुके हैं और एक सूर्य ग्रहण इस माह लगने वाला है। गौरतलब है कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून, रविवार के दिन लगा था। इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण से जुड़ी सभी ख़ास बातें।

सूर्य ग्रहण तिथि और समय
साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण दिसंबर की 14 तारीख के दिन लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार इस ग्रहण की शुरुआत शाम 7 बजकर 3 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति मध्यरात्रि में 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे तक रहेगी। यह खंडग्रास प्रकार का ग्रहण होगा और यह भारत में नजर नहीं आएगा। इस वजह से इसका कोई सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत महासागर सहित दक्षिण अमेरिका एवं मैक्सिको के कुछ हिस्सों में दिखेगा। इसका दीदार सुमात्रा, मलेशिया, ओमान, सिंगापुर, सऊदी अरब, कतर, नॉर्थन मरिना आईलैंड, श्रीलंका और बोर्नियो में भी हो सकेगा।

इस साल लगे कुल ग्रहण
पहला ग्रहण: 10-11 जनवरी, चंद्र ग्रहण
दूसरा ग्रहण: 5 जून, चंद्र ग्रहण
तीसरा ग्रहण: 21 जून, सूर्य ग्रहण
चौथा ग्रहण: 5 जुलाई, चंद्र ग्रहण
पांचवा ग्रहण: 30 नवंबर, चंद्र ग्रहण
छठा ग्रहण: 14 दिसंबर, सूर्य ग्रहण



Click it and Unblock the Notifications