Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
21 अगस्त को पूर्ण सूर्यग्रहण, ज्योतिष गणना के अनुसार नहीं पड़ेगा भारतीयों पर कोई बुरा असर
मैदनीय ज्योतिष शास्त्र की मैदनीय संहिता में वर्णन है कि चन्द्र ग्रहण के बाद सूर्य ग्रहण आता। चन्द्र ग्रहण पूर्णिमा को हो चुका है, अमावस्या को सूर्य ग्रहण होगा।
पिछले 99 वर्षों में ऐसा पहली बार होगा कि 21 अगस्त को सिर्फ अमरीकी महाद्वीप में पूर्ण सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा। खंडग्रास चंद्र ग्रहण के बाद अब 21 अगस्त को सूर्य ग्रहण है। चंद्र ग्रहण के दो सप्ताह बाद सूर्य ग्रहण लगता है।
इस बार चंद्र ग्रहण की तरह ही सूर्य ग्रहण भी सोमवार को पड़ रहा है। मैदनीय ज्योतिष शास्त्र की मैदनीय संहिता में वर्णन है कि चन्द्र ग्रहण के बाद सूर्य ग्रहण आता। चन्द्र ग्रहण पूर्णिमा को हो चुका है, अमावस्या को सूर्य ग्रहण होगा।

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण
21 अगस्त 2017 को सूर्य ग्रहण होगा लेकिन वह भारत में दिखाई नहीं देगा। खग्रास सूर्य ग्रहण की अधिकतम स्थिति दो मिनट पैंतालीस सैकंड की रहेगी तथा भारतीय समयानुसार यह 21 बजकर 16 से 26 बजकर 34 मिनट के बीच अलग अलग समय पर खग्रास व खण्ड ग्रास सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

कोई खास प्रभाव नहीं
जैसा कि ये सूर्य ग्रहण सिर्फ अमेरिकी महाद्वीप में ही दिखेगा इसलिए ये भारत में मान्य नहीं है। भू मडंलीय ग्रहण गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक, स्नान , दान पुण्य की मान्य नहीं है।

कर सकते है दान पुण्य
जैसा कि यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा तो, इसका भारतीयों पर कोई प्रभाव नहीं होगा। पंडितों के मुताबिक जो लोग ग्रहण को मानते हैं उन्हें आज के दिन खास तौर पर पूजा-अर्चना करनी चाहिए और उसके बाद गरीबों को दान करना चाहिए, गाय को रोटी खिलानी चाहिए ऐसा करने से साल भर से आ रही सारी परेशानियों का अंत होता है।

यहां दिखेगा
कनाडा, अलास्का, मैक्सिको, आईसलैंड, उतरी अमरीका, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका व दक्षिणी अमरीकी के उत्तरी पश्चिमी भाग में स्थित कुछ नगरों में ही दिखाई देगा।



Click it and Unblock the Notifications
