Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वास्तु टिप्स: जानिये वास्तु अनुसार कैसा होना चाहिये ऑफिस
अगर आप खुद का व्यवसाय करना चाहते हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि वहां का वास्तु कैसा हो, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। हर किसी का सपना होता है कि वह अपने बिजनेस से अधिक से अधिक मुनाफा कमाए लेकिन सभी की यह मनोकामनाएं पूरी नहीं हो पाती।
अगर आपके ऑफिस में मालिक के बैठने का सही स्थान या फिर रिसेप्शन की लोकेशन कहां होनी चाहिये जैसी महत्वपूर्ण जानकारी पता चल जाए तो समझलिये कि आप दिन दूनी रात चौगनी तरक्की करेंगे। तो देर मत कीजिये और पढिये वास्तु अनुसार कैसा होना चाहिये आपका ऑफिस।
ऑफिस के मालिक के बैठने की जगह: ऑफिस के मालिक के बैठने का स्थान दक्षिण पश्चिम कोने में होना चाहिए और बैठते समय उत्तर की तरफ का सामना करना चाहिए।

कोई बाधा नहीं होनी चाहिये: कार्यालय का प्रवेश द्वार बिल्कुल सीधा होना चाहिये। वहां कोई ऐसी चीज़ ना रखी हो जो आपको सीधे घुसने से रोक रही हो। मतलब ऑफिस का एंट्रेंस बिल्कुल साफ और सीधा हो।
सेंटर हमेशा खाली रखें: ऑफिस स्पेस या काम करने की जगह का सेंटर खाली रखें। अगर आप क्यूबिकल में बैठते हैं तो, उसके सेंटर में गोला बनाएं और उसमें मौजूद कोई भी चीज़ का प्रयोग ना करें।
रिसेप्शन की लोकेशन: अगर आप बिजनेस चला रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि रिसेप्शन उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित हो। जब रिसेप्शनिस्ट कस्टमर या क्लायंट से बात करे तो, उसका मुख उत्तरी या पूर्वी दिशा में होना चाहिये। ऐसा करने से नए अवसर प्राप्त होते हैं।
पानी की शक्ति का प्रयोग: ऑफिस में बहता हुआ पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप अपने ऑफिस के अंदर फाउंटेन आदि का प्रयोग कर सकते हैं। इसे ऑफिस के उत्तरी या पूर्वी कोने में रखना चाहिये, जहां ये अधिक से अधिक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे। आप चाहें तो ब्लैकफिश और 9 गोल्डफिश वाला एक्वेरियम भी रख सकते हैं।
कहां होन चाहिये अकाउंट्स डिपार्टमेंट: इसे कार्यालय के दक्षिण पूर्वी भाग में बनाना चाहिये। यह दिशा समृद्धि दिलाता है और अधिक रिर्टन को आकर्षित करता है। इस दिशा में है कि समृद्धि के लिए खड़ा है और जब लेखा विभाग वहाँ रखा जाता है, यह अधिक रिटर्न को आकर्षित करने में सक्षम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
