Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अगर जल्द पाना चाहते है कर्ज से मुक्ति तो अपनी राशि अनुसार करें यह सरल उपाय
पैसा इंसान की हर छोटी बड़ी इच्छा को पूरा करता है। हालांकि इसे कमाना इतना आसान नहीं होता, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
कई लोग ईमानदारी से कमाने में विश्वास रखते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो शॉर्टकर्ट अपनाने के चक्कर में गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिनकी आमदनी उतनी नहीं होती लेकिन खर्चे अधिक होते हैं। ऐसे में वे क़र्ज़ लेने से भी पीछे नहीं हटते और उनकी पूरी उम्र उधार चुकाने में ही चली जाती है।

अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा क्योंकि आज हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे आप शीघ्र ही अपने क़र्ज़ से मुक्ति पा सकते हैं।
हम आपको यह भी बताएंगे कि आप अपनी राशि अनुसार कुछ सरल उपाय करके भी अपने क़र्ज़ खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है क़र्ज़ से मुक्ति पाने के आसान और सरल उपाय।

वास्तु से जुड़े उपाय
1. संध्या पूजन के समय या पूजन के बाद बाहर किसी को भी पैसे देने से बचें।
2. पैसे के लेन देन के लिए सबसे शुभ सोमवार और बुधवार माना जाता है। इसके अलावा अन्य किसी भी दिन ना तो उधार लें और ना ही किसी को दें।
3. शाम के समय तुलसी के पत्तों को ना तोड़े इससे धन हानि होती है। कहते हैं तुलसी के पौधे में साक्षात देवी लक्ष्मी का वास होता है।
4. घर की दीवारों को साफ़ सुथरा रखें। दीवारों पर निशान आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। साथ ही समय समय पर घर के कोने कोने की सफाई करते रहें ताकि जाले न लगने पाएं।
5. घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में टॉयलेट न बनवाएं, इससे क़र्ज़ बढ़ता ही चला जाता है।
6. घर या कार्यस्थल पर पानी की व्यवस्था उत्तर दिशा में रखें। जल्द ही क़र्ज़ से छुटकारा मिल जाएगा।
7. घर हो या दुकान अगर सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर हैं या फिर पश्चिम दिशा की तरफ से नीचे की ओर आ रही हैं तो आपको कर्ज़ का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आप इस बात का ख़ास ध्यान रखें।
8. घर या कार्यस्थल कहीं भी हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में ही कांच लगवाएं। इससे धन लाभ होता है और क़र्ज़ भी खत्म हो जाता है।
9. यदि आपने क़र्ज़ लिया हुआ है तो पहली किश्त मंगलवार से चुकाना शुरू करें। जल्द ही क़र्ज़ समाप्त हो जाएगा।
10. उत्तर दिशा में भूलकर भी भारी वस्तु ना रखें अन्यथा क़र्ज़ बढ़ता जाएगा।

राशि अनुसार करें यह उपाय
मेष: मेष राशि वालों को कर्ज से मुक्ति पाने के लिए गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और रोज़ाना उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
वृषभ: आप रोज़ाना देवी लक्ष्मी को गुलाबी पुष्प अर्पित करें।
मिथुन: मिथुन राशि वाले क़र्ज़ से मुक्ति पाने के लिए हर मंगलवार को व्रत रखें और बजरंगबली की पूजा करें।
कर्क: बृहस्पतिवार को केले का दान करें। आपको शीघ्र ही क़र्ज़ से राहत मिलेगी।

सिंह:
हर शनिवार को पीपल के वृक्ष के पास सरसों तेल का दीपक जलाएं।
कन्या: कन्या राशि वाले हर शनिवार को मीठी चीज़ का दान करें।
तुला: गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले क़र्ज़ से मुक्ति पाने के लिए बुधवार को पशुओं को चारा खिलाएं।

धनु:
आप रोज़ाना विष्णु जी और लक्ष्मी जी की पूजा करें।
मकर: मकर राशि वाले प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करें और बुधवार के दिन इन्हें हरी इलायची अर्पित करें।
कुम्भ: आप हर सोमवार को शिव जी की पूजा करें साथ ही किसी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मीन: हर रविवार को गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। साथ ही रोज़ाना सूर्यदेव को जल अर्पित करें।



Click it and Unblock the Notifications
