Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
Tija Pora Wishes: करू-भात खाकर रखा जाता है तीजा व्रत, इस तिहार पर भेजें सबको ये बधाई संदेश
Tija Pora Festival in Chhattisgarh: हरतालिका तीज का पर्व पूरे उत्तर और मध्य भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह सुहागन महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला निर्जला व्रत होता है जिससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
छत्तीसगढ़ राज्य में भी यह त्यौहार तीजा पोरा के तौर पर मनाया जाता है। 14 सितम्बर को पोरा त्यौहार मनाया गया और महिलाओं ने तरह तरह के पकवान बनाएं। 18 सितम्बर को राज्यभर की महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। जानते हैं छत्तीसगढ़ी तिहार तीजा पोरा के बारे में विस्तार से और पेश हैं छत्तीसगढ़ी भाषा में कुछ बधाई सन्देश -

तीजा तिहार की तिथि
तीजा त्यौहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष महिलायें 18 सितम्बर को यह व्रत रखेंगी। वे 17 सितंबर की रात को भोजन ग्रहण करेंगी, 18 को पूरे दिन निर्जला व्रत रखेंगी और फिर 19 की सुबह सूर्योदय के बाद स्नान करके, नये वस्त्र धारण करके, गणेश पूजन के बाद व्रत का पारण करेंगी। 18 सितंबर को व्रत के दिन वे सोलह श्रृंगार करती हैं, भगवान शिव और माता गौरी का पूजन और कथा सुनती हैं।
खाया जाता है करू भात
व्रत रखने से एक रात पहले राज्य में करू भात खाने का प्रचलन है। एक दूसरे के घर जाकर करू भात खाती हैं। करू भात यानी करेले की सब्ज़ी और चावल 17 तारीख को खाने के बाद महिलायें 18 को व्रत का पालन करेंगी। साथ ही तीजा के अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिलायें अपने मायके जाती हैं।
हर सुहागिन जाती है अपने मायके
सभी विवाहित बेटियां अपने माता पिता के घर आती हैं, उनके लिए तरह तरह के स्थानीय पकवान जैसे ठेठरी, खुर्मी, बड़ा, अइढ़सा आदि बनाये जाते हैं। अपने गांव वापस जाकर महिलायें बचपन की यादों को भी ताज़ा करती हैं और उन सहेलियों से भी मुलाकात कर पाती हैं जिनसे शादी के बाद मिलना मुश्किल हो जाता है। तीजा का यह त्यौहार महिलाओं के मिलन और खुशियों का पर्व हो जाता है।

तीजा के दिन पारंपरिक लोक गीत भी गाए जाते हैं। साथ ही बच्चे मिट्टी से बने बैलों से खेलते हैं। घरों को रंग बिरंगे तोरण और फूलों से सजाया जाता है। गांव घर की छटा इस दिन देखने वाली होती है।
तीजा के कुछ बधाई सन्देश
1.
चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
मुबारक हो आप मन ला तीजा के तिहार!
2.
शिव जी की होवे कृपा,
मां पार्वती के मिले आशीर्वाद,
सब्बो संगवारी मन मिल के मनाएं तीजा तिहार!
तीजा पोरा के गाड़ा गाड़ा बधाई!

3.
नंदिया-बइला चलाबो
तीजा-पोरा तिहार मनाबो!
जम्मो तिजहारिन मन ला तीजा तिहार के अब्बड़ बधई।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
