Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
Why Condom Price Hike, Couple Saftey Tips: मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव अब केवल पेट्रोल की कीमतों या शेयर बाजार तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसका सीधा असर आपकी पर्सनल लाइफ और बेडरूम बजट पर भी पड़ने वाला है। ईरान-इजरायल-अमेरिका ( Iran Israel or Us War) युद्ध के चलते ग्लोबल सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने भारत की करीब 8,000 करोड़ रुपये की कंडोम इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। आइए समझते हैं कि आखिर ग्लोबल पॉलिटिक्स का आपकी प्राइवेट लाइफ से क्या लेना-देना है और इस महंगाई के दौर में आप अपनी सेफ्टी कैसे बरकरार रख सकते हैं।

युद्ध का असर बेडरूम तक
कच्चे माल की भारी किल्लत और बढ़ती लागत के कारण आने वाले दिनों में कंडोम की कीमतों में बड़ा उछाल (Condom Price Hike) देखने को मिल सकता है। वैसे तो आमतौर पर जब हम युद्ध की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में अक्सर मिसाइलें, टैंक और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतें आती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दो देशों के बीच का तनाव आपके बेडरूम बजट को भी बिगाड़ सकता है? जी हां, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के बाद अब कंडोम इंडस्ट्री पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
क्यों कंडोम यानी प्रोटेक्शन' पर लग रहा महंगाई का झटका? (Why Condom Price Hike India)
दरअसल, कंडोम बनाने के लिए जिन दो सबसे महत्वपूर्ण चीजों की जरूरत होती है, वे युद्ध की वजह से महंगी और दुर्लभ हो गई हैं। हम बात कर रहे हैं अमोनिया और सिलिकॉन ऑयल की। कंडोम में इस्तेमाल होने वाले लैटेक्स को खराब होने से बचाने के लिए 'एंडीहाइड्रस अमोनिया' चाहिए होता है। भारत इसका 86% हिस्सा सऊदी अरब, ओमान और कतर जैसे खाड़ी देशों से आयात करता है।
युद्ध की वजह से इनकी कीमतों में 40 से 50 फीसदी की तेजी आ सकती है। वहीं कंडोम को स्मूद बनाने के लिए लुब्रिकेंट के तौर पर इस्तेमाल होने वाला सिलिकॉन ऑयल भी पेट्रोकेमिकल सप्लाई बाधित होने से शॉर्टेज में है। ऐसे में युद्ध के कारण ट्रांसपोर्टेशन और रॉ मटेरियल महंगा हो गया है, इसका सीधा मतलब है कि आपकी पसंदीदा ब्रांड के कंडोम पैकेट अब महंगे होने वाले हैं।
बजट और बेडरूम के बीच कपल्स के लिए 5 स्मार्ट टिप्स (Tips for Couples)
महंगाई के इस दौर में अपनी 'इंटिमेट लाइफ' से समझौता किए बिना आप इन टिप्स को अपना सकते हैं:
1. बल्क बाइंग (Bulk Buying) का विकल्प चुनें
अक्सर हम 3 या 10 के छोटे पैक खरीदते हैं जो महंगे पड़ते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स या फार्मेसी से 20, 30 या उससे ज्यादा के 'वैल्यू पैक' खरीदें। यह न केवल सस्ता पड़ता है, बल्कि अचानक बढ़ती कीमतों से भी आपको कुछ समय के लिए सुरक्षित रखता है।
2. सब्सक्रिप्शन और डिस्काउंट का लाभ उठाएं
कई डी2सी (D2C) ब्रांड्स और हेल्थ ऐप्स अब 'सब्सक्रिप्शन मॉडल' ऑफर करते हैं। यदि आप रेगुलर यूजर हैं, तो सब्सक्रिप्शन लेने पर आपको मार्केट रेट से 15-20% तक की छूट मिल सकती है।
3. 'देसी' और उभरते ब्रांड्स पर भरोसा करें
बड़े इंटरनेशनल ब्रांड्स की तुलना में कई भारतीय स्टार्टअप्स और 'मेड इन इंडिया' ब्रांड्स बेहतरीन क्वालिटी के कंडोम किफायती दामों पर उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें सिलिकॉन ऑयल और लैटेक्स की क्वालिटी इंटरनेशनल मानकों के बराबर होती है।
4. स्टॉक-अप करें, पर 'एक्सपायरी' देख कर
कीमतें बढ़ने की आहट मिलते ही कपल्स अक्सर स्टॉक जमा करने लगते हैं। यह एक अच्छी रणनीति है, लेकिन हमेशा पैकेट पर 'Expiry Date' जरूर चेक करें। एक्सपायर्ड कंडोम का इस्तेमाल सुरक्षा के लिहाज से बेहद जोखिम भरा हो सकता है।
5. क्वालिटी से समझौता बिल्कुल न करें
बजट बचाने के चक्कर में कभी भी किसी अनजाने या बहुत सस्ते लोकल ब्रांड की ओर न भागें। सस्ता कंडोम फटने या एलर्जी होने का डर रहता है, जिससे अनचाहा गर्भ या इन्फेक्शन (STI) जैसी बड़ी परेशानियां हो सकती हैं। याद रखें, 'प्रिवेंशन' हमेशा इलाज से सस्ता होता है।



Click it and Unblock the Notifications
