Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
राजस्थान में रेड और 13 जिलों में यलो अलर्ट, मौसम विभाग के इन अलग-अलग रंगों के अलर्ट का क्या होता है मतलब?
Weather Alerts Issued By IMD Meaning : देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। लेकिन अक्सर लोग इन रंगों वाले अलर्ट का मतलब नहीं समझ पाते। आइए जानते हैं कि इनका क्या महत्व होता है।

क्या होता है यलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का मतलब?
यलो अलर्ट
यह मौसम की चेतावनी का पहला स्तर होता है। जब मौसम विभाग यलो अलर्ट जारी करता है, तो इसका मतलब है कि मौसम बिगड़ सकता है। इस समय तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसमें तत्काल खतरा नहीं होता, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी होता है। जैसे - पानी पीते रहें, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
ऑरेंज अलर्ट
यह अलर्ट यलो से ज्यादा गंभीर होता है। जब तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच जाने की संभावना होती है, तब यह अलर्ट जारी किया जाता है। इस स्तर पर लू चलने की आशंका होती है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।
रेड अलर्ट
यह सबसे गंभीर अलर्ट होता है। इसका मतलब है कि हालात बेहद खराब हो सकते हैं और जान का खतरा भी हो सकता है। यह तब जारी होता है जब तापमान 45 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना होती है या हीटवेव बहुत तीव्र होती है। इस दौरान घर से बाहर न निकलें, विशेषकर दोपहर के समय।
इन बातों का रखें ध्यान
- धूप में बाहर न जाएं, खासकर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच।
- हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें।
- सिर को ढककर रखें - टोपी, स्कार्फ या छाते का उपयोग करें।
- खूब पानी पीएं और ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी, छाछ जैसी चीजें पिएं।
- थकान, चक्कर या सुस्ती लगे तो डॉक्टर से संपर्क करें।
- गर्मी से बचाव ही इस मौसम में सेहत बनाए रखने का सबसे बेहतर उपाय है।



Click it and Unblock the Notifications











