Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पाकिस्तान में कई जगह हैं राम के ऐतिहासिक मंदिर, कहीं पूजा पर है पाबंदी तो कहीं खुल गई चिकन शॉप
Famous Ram Temples In Pakistan :देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इस समय अयोध्या का राम मंदिर सुर्खियों में छाया हुआ है। देश-विदेश में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही मंदिर का भव्य उद्घाटन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में लोग राम नाम का महिमा मंडन कर रहे हैं। इस दिन को लेकर उत्साह दिखा रहे हैं देशभर में पूरे राम मंदिरों में इस दिन जोरों शोरों से पूजा अर्चना की जाएगी। राम मंदिर को लेकर पूरा देश राममय हो चुका है। सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में कई सारे राम मंदिर मौजूद हैं।
लेकिन आप जानते हैं कि हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी कई ऐतिहासिक राम मंदिर स्थित हैं। जो वहां के हिंदूओं की आस्था का केंद्र हैं। आइए जानते हैं ये मंदिर कहां हैं और कितने हालातों में हैं आज-

इस्लामाबाद के पास सैयदपुर
पाकिस्तान में तीसरा सबसे लोकप्रिय मंदिर है राम मंदिर ये मंदिर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास सैयदपुर में है। राजा मानसिंह द्वारा स्थापित कराया गया ये मंदिर एक दौर में बहुत लोकप्रिय था। कहते हैं इसकी स्थापना साल 1580 में किया गया था। सैयदपुर का ये राम मंदिर इस्लामाबाद के कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी के अंतर्गत आता है। कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने राम मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया जिसमें मंदिर से मूर्तियां उठा ली गईं। इस मंदिर में अब मूर्तियां नहीं और दरवाजा हमेशा खुला रहता है। यहां लोगों को पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई है। अब इस मंदिर में हिंदूओं के प्रवेश और पूजा अर्चना करने पर रोक हैं।

सीताराम मंदिर, फैसलाबाद, पाकिस्तान ..
पाकिस्तान के फैसलाबाद जिले में सीताराम मंदिर के नाम से भगवान राम का मंदिर है। पाकिस्तान के फैसलाबाद जिले में झांग बाजार के बाहर एक छोटा सा राम-सीता मंदिर है। ये मंदिर बहुत बड़ा नहीं हे। यहां आज भी राम-सीता की पूजा होती है।
राम चौतरा खानेवाल, पाकिस्तान
पाकिस्तान के खानेवाल जिले के कबीर वाला इलाके में सीता कुंड, सीता कुंड, लक्ष्मण चौतरा और राम चौतरा मौजूद है। पाकिस्तान में मौजूद हिंदू समुदाय का यह मानना है कि जब भगवान राम वनवास के दौरान इस जगह आए थे और कुछ समय बिताया था। यही एक वजह है कि नदी किनारे राम चौतरा बनाया गया है। इसी इलाके में सीतां कुंड और लक्ष्मण चौतरा भी मौजूद हैं। जहां बड़ी संख्या में पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग त्योहार के मौके पर आते हैं।

रामचंद्र मंदिर, कराची
पाकिस्तान के कराची में रामचंद्र मंदिर सद्दार इलाके में मौजूद है। रामचंद्र मंदिर लंबे समय से बंद है। यहां के लोगों की मानें तो यह मंदिर कई दशकों से बंद हैं। इसके मुख्य द्वार पर बड़ा सा ताला लटका हुआ है। इसकी चाबी किसके पास हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं।

सीताराम मंदिर, मुजफ्फराबाद, पीओके
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में सीताराम का एक मंदिर है। यह मंदिर खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसकी देखरेख करने वला कोई नहीं है!
राम-सीता मंदिर अहमदपुर सियाल
पाकिस्तान के अहमदपुर सियाल में स्थित राम-सीता मंदिर भी अनदेखी का शिकार हो चुका है। कुछ समय पहले ही इस मंदिर का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था । इस हिंदू मंदिर को चिकन शॉप बना दिया गया है। इससे पहले भी पाकिस्तान के कई मंदिरों के कंवर्जन का वीडियो वायरल हो चुका है। कहीं मंदिर को मस्जिद बना दिया गया है तो कहीं मंदिर को मवेशियों का तबेला बना दिया गया है।
पाकिस्तान का यह अहमदपुर सियाल में सीता राम मंदिर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का मंदिर है। यह एक सदी पुराना है। यह मंदिर क्षेत्र में हिंदू समुदाय के लिए पूजा स्थल था। मंदिर की खूबसूरत नक्काशी और पवित्र प्रतीकों से सजी इसकी वास्तुकला, धार्मिक सीमाओं से परे समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की कहानी कहती है।
राम मंदिर, नसीराबाद, पीओके
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के ही नसीराबाद में राम मंदिर नुत्तल इलाके में मौजूद है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नसीराबाद जिले में मौजूद राम मंदिर के बारे में ज्यादा जानकारी अब उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन यहां के हिंदू कम्यूनिटी के लोग बताते हैं कि यहां एक राम मंदिर हुआ करता था।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में बीते समय में कई हिंदू मंदिरों को नष्ट किया गया है और कई हिंदू मंदिरों की देख-रेख पूरी तरह बंद कर दी गई, जो धीरे धीरे जर्जर होकर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
