Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानिए, राजस्थान के शेखावटी में किसान क्यों कर रहे है शराब से खेती?
जयपुर के किसानों ने अपनी फसलों को रोगों से बचाए रखने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया है और इस प्रयोग के तहत ये किसान अपनी फसल में कीटनाशक के
फसलों को कीट खरपतवारों से बचाने के लिए और महंगे कीटनाशकों से परेशान राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र के किसानों ने एक नया तरीका ईजाद किया है जिसमें किसान कीटनाशक की जगह शराब का छिड़काव कर रहे हैं।
जी हां, यह बिल्कुल सही सुना आपने। वर्तमान में बहुत से किसान खेती करने में शराब का उपयोग कर रहें हैं अपनी फसलों को रोगों से बचाए रखने के लिए शेखावाटी किसानों ने एक अनोखा प्रयोग किया है और इस प्रयोग के तहत ये किसान अपनी फसल में कीटनाशक के प्रयोग की जगह देशी तथा अंग्रेजी शराब का छिडक़ाव कर रहें हैं।
उनके हिसाब से ना तो कीट खरपतवार उनके फसलों को कोई नुकसान पहुंचा पाएंगे और ना ही उन्हें फसलों में महंगे और रासायानिक कीटनाशकों का छिड़काव करना पड़ेगा।

इन दो कारणों की वजह से
शेखावटी में किसान अब शराब का प्रयोग कीटनाशकों के स्थान पर कर रहें हैं, इसके दो कारण है एक तो कीटनाशकों का मूल्य बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिसके कारण किसान उनको खरीद नहीं पा रहें हैं और दूसरे शराब का प्रयोग करने पर फसल की ग्रोथ अच्छी होती है, जिससे किसानों को अधिक पैदावार मिल रही है। हालांकि कृषि वैज्ञानिक इस प्रकार की किसी भी साइंटिफिक रिसर्च से मनाही ही कर रहें हैं, पर किसानों का तर्क है कि इससे पैदावार अच्छी हो रही है।

25-30 एमएल है काफी
किसानों का कहना की महज 25-30 एमएल शराब आधे बीघा खेत के लिए बहुत होती है, अधिकतर किसान 11 लीटर और 16 लीटर की स्प्रे मशीन में 100 एमएल तक देसी और अंग्रेजी शराब डालकर छिड़काव कर रहे हैं। जो की किसी भी प्रकार के कीटनाशक से कहीं कम बैठती है और पैदावार भी ज्यादा देती है।

किसानों का तर्क
शराब का प्रयोग करने पर फसल की ग्रोथ अच्छी हो रही है, जिससे किसानों को अधिक पैदावार मिल रही है। हालांकि कृषि वैज्ञानिक इस प्रकार की किसी भी साइंटिफिक रिसर्च से मनाही ही कर रहें हैं, पर किसानों का तर्क है कि इससे पैदावार अच्छी हो रही है।

कहां है शेखावाटी क्षेत्र
राजस्थान की राजधानी जयपुर के आसपास के शहर झुंझुनू और सीकर शेखावाटी क्षेत्र में आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
