Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
दुनिया जीतने वाले सिकंदर ने भारत के इस फकीर के सामने झुकाया था सिर
सिकंदर के बारे मे भला कौन नहीं जानता होगा। आपको तो पता ही होगा की सिकंदर पूरे विश्व को जीतने निकला था। एक समय ऐसा भी आया कि उसने समस्त संसार पर विजय प्राप्त भी कर ली थी। आज हम इसके बारे में बात करेंगे कि सिकंदर कौन था।
आपको बता दें कि सबकुछ जीतने के बाद जब उसने भारत की तरफ रुख किया था। सिकंदर ने भारत के एक फकीर के बारे में सुन रखा था। वो इस फकीर से मिलने की इच्छा रखता था। इस फकीर के बारे में मशहूर था कि वो किसी को भी अपनी बाते मनवा लेता था।
जीत के गुरुर में जब सिकंदर इस फकीर से मिलने पहुंचा तो कुछ ऐसा हुआ कि वो सिकंदर जीवन भर नहीं भूल पाया होगा। दरअसल अपनी जीत के कारण सिकंदर को घमंड हो गया था।
लेकिन जब वो उस फकीर के पास पहुंचा तो फकीर ने सिकंदर का घमण्ड दो मिनट तोड़ दिया था। आइए जानते है इस फकीर और सिकंदर के बारे में ये सच्ची घटना..

फकीर का नाम डायोजिनीस था
आपको बता दें कि सिकंदर जिस फकीर से मिला था उसका नाम डायोजिनीस था। ऐसा कहा जाता था कि ये फकीर हमेशा अपने आप में ही मस्त रहता था। हमेशा वो ध्यानमग्न ही रहता था। ये बात जब सिकंदर को पता चली तो उसने फकीर से मिलने की इच्छा जाहिर की थी।

फकीर के पास जब पहुंचा सिकंदर
सिकंदर इस फकीर के पास पहुंचा तो फकीर ने उससे एक सवाल किया कि तुम क्या कर रहे हो और आगे क्या करना चाहते हो। सिकंदर इस बात का जवाब देते हुए कहा कि वो एशिया महाद्वीप जीतने जा रहा है। क्योंकि वो समस्त संसार को जीतने के लिए निकला है।

फकीर ने पूंछा एक सवाल
सिकंदर की बात सुनकर फकीर ने उससे एक सवाल पूंछा की समस्त संसार जीत के तुम क्या करोगें। इस बात को सुनकर सिकंदर ने कही कि वो इसके बाद आराम करेगा। तब फकीर ने कहा कि इसके लिए संसार जीतने की क्या आवश्यकता है। आराम तो तुम ऐसे भी कर सकते हो। देखो मै तो दिनभर आराम करता हूं। इतना कहने के बाद फकीर हंसने लगा।

गुस्से से लाल हो गया सिकंदर
फकीर की बात सुनकर गुस्से में सिकंदर बोला कि तुम शायद मेरे बारे में जानते नहीं हो। मैने पूरे संसार को जीता है। मै एक महान इंसान हूं शायद तुम मेरे हाथों से मरना चाहते हो।

फकीर ने दिया ये जवाब
फकीर ने कहा कि तुम एक महान इंसान हो ही नहीं सकते हो। तुम भी हम सबकी तरह एक साधारण से मनुष्य हो। अगर तुम महान हो तो मेरी एक बात का जवाब दे दो। ये बात सुनकर थोड़ा शांत होते हुए सिकंदर ने फकीर से सवाल पूंछने के लिए कहा।

सवाल सुनकर फंस गया सिकंदर
फकीन कहा कि अगर तुम किसी ऐसे रेगिस्तान में फंस जाओ जहां पानी की एक बूंद भी ना हो और तुम प्यास से मरने वाले हो तब कोई तुम्हारे पास एक ग्लास पानी लेकर आए तो पानी के बदले में तुम क्या दोगे। ये सुनकर सिकंदर सोच में पड़ गया।

सिकंदर ने ये कहा
सिकंदर ने कहा कि वो एक ग्लास पानी के बदले में अपना आधा राज पाठ दे देगा। फकीर ने कहा कि उसने फिर भी पानी ना दिया तो क्या करोगे तो वो बोला कि जान बचाने के लिए वो अपना सारा राजपाठ उसको दे देगा। तब फकीर ने कहा कि तुम्हारा राज पाठ एक गिलास पानी की कीमत का भी नही है फिर इसके लिए क्यों परेशान हो। इसके लिए तुमको घमंड क्यों है।

सिकंदर घमंड टूट गया
फकीर की ये बात सुनकर सिकंदर का घमंड टूट गया और वो फकीर के पैरो में गिर गया और अपनी गुस्ताखी के लिए माफी मांगी।



Click it and Unblock the Notifications
