Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
इन भारतीयों का देश ही नहीं दुनिया ने भी माना लोहा
सभी अमीर और मशहूर लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए हैं। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें अमीर और पॉपुलर बनाया है। आज हम इस लेख में, उन भारतीयों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने सफल होने के लिये काफी संघर्ष किया, और उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उन्हें आज प्रसिद्ध बना दिया है।
आज हम उन प्रसिद्ध भारतीयों की प्रेरणात्मक विचारधारा के बारे में जानेंगे जिन्हें दुनिया उनके काम की वजह से जानती है।

नारायण मूर्ति
उनकी धारणा- 'अगर आप सपने देखते हैं तो आप इसे पूरा भी कर सकते हैं।'
साल 1981 में उन्होंने केवल 10 हजार रुपये से इंफोसिस कंपनी की नींव रखी थी। अब वर्तमान में, इस कंपनी का सालाना टर्नओवर 10।93 बिलियन है।
ए पी जे अब्दुल कलाम
उनकी धारणा- 'आप जो भी बनें, लेकिन उससे पहले एक अच्छे इंसान जरूर बनें।'
बचपन में उन्होंने खर्चा चलाने के लिये न्यूज़पेपर बेचना शुरु कर दिया था। आज उन्हें 'मिसाइल मैन' और भारत के सबसे प्रिय राष्ट्रपति के रूप में याद किया जाता है।
धीरुभाई अंबानी
उनकी धारणा- 'कोई आपको आपकी अनुमति के बिना नीचा नहीं महसूस करवा सकता है।'
वह शुरुआती दिनों में अपने गांव के मेले में भजिया बेचते थे। आज उनकी कंपनी 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी धन निर्माता के रूप में उभरी है।
नरेंद्र मोदी
उनकी धारणा- 'आप कहीं भी हों, जो आपके पास है आप उसके साथ कुछ भी कर सकते हैं।'
बचपन में वह स्टेशन पर चाय बेचते थे। उन्हें फोर्ब्स द्वारा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में नामित किया गया है।
इंद्रा नूई
उनकी धारणा- 'हर कठिनाई के बीच में मौका है'।
उन्होंने एक रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम किया ताकि वह अपने जॉब इंटरव्यू के लिये एक पोशाक खरीद सकें। आज वह पेप्सिको की सीईओ हैं।
मिल्खा सिंह
उनकी धारणा-'यदि कोई संघर्ष नहीं है, तो कोई प्रगति नहीं है।'
उन्होंने आर्थिक रूप से काफी संघर्ष किया और एक समय ऐसा आया जब उन्होंने डाकू बनने का फैसला कर लिया था।
अपनी कड़ी मेहनत और समपर्ण के साथ उन्होंने एथियाई खेलों में चार स्वर्ण और राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें भारत सरकार के द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
