Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शर्मनाक! रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए पुलिसवाले का वीडियो हुआ वायरल
आजकल महिलाओं और लड़कियों से बढ़ते यौन दुर्व्यवहार को रोकने के लिए देश के हर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया है ताकि हमारे देश की महिलाएं और लड़कियां खुद को महफूज महसूस कर सकें। अगर आपको लगता है कि हमारी बेटियां इन पुलिस पहरेदारों के भरोसे सुरक्षित है तो ये आपकी गलतफहमी है।

क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि किस तरह रेलवे पुलिस का एक जवान महिला के साथ सरेआम छेड़खानी कर रहा है।
वीडियों में कैद हुआ छेड़छाड़ करते हुए
मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह एक रक्षक ही महिला की इज्जत के लिए भक्षक बन बैठा है। वीडियो में रेलवे स्टेशन पर बैठी एक महिला को पुलिस वाला गंदे तरीके से छू रहा है। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद पुलिसवाले को वहां मौजूद लोगों ने जमकर सबक सिखाया और खूब धुनाई कर दी। इस वीडियो को अभिनेता एजाज खान ने भी अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
महिला ने किया हंगामा
वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेलवे प्लेटफॉर्म के पास बनी सीट पर दो महिलाएं ट्रेन का इंतजार कर रही हैं और उन्हीं के बगल में एक पुलिसवाला भी बैठा है जो सोने का नाटक करते हुए बार-बार गलत तरीके से छू रहा है। पुलिसवाले की इस हरकत को चुपके से सामने से कोई कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है। काफी देर तक अनदेखी करने वाली महिला को गुस्सा आता है और वो हंगामा करने लगती है। उसके बाद आसपास के लोग महिला का चिल्लाना सुन पुलिस वालों की धुनाई शुरु कर देते हैं।
सस्पेंस कर दिया पुलिस वाले को
पुलिसकर्मी का यह कारनामा स्टेशन में बैठे एक शख्स ने अपने फोन में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जवान को सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि इस मामले में कोई भी केस नहीं दर्ज किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
