Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Nipah Virus से मरने वाली नर्स ने मरने से पहले लिखा पति को इमोशनल खत
निपाह वायरस से मरने वाली एक नर्स लिनी पुथुस्सेरी ने मरने से पहले अपने पति के लिए एक इमोशनल लैटर लिखा था। नर्स को निपाह वायरस से संक्रमित एक मरीज़ का ईलाज करने के दौरान ही इस खतरनाक संक्रमण ने जकड़ लिया था। उसने अपने आखिरी पलों में अपने पति के लिए बहुत ही भावुक खत लिखा है।
अपने इस खत में उसने हर उस बात और सपने का जिक्र किया है जो उन दोनों ने मिलकर अपने बच्चे के लिए देखे थे। आइए एक नज़र डालते हैं उस नर्स के अपने पति के लिए इस दर्दभरे खत पर ..

साजी छेट्टा, लगभग अब मैं मरने वाली हूं और मुझे नहीं लगता कि अब मैं तुम्हे दोबारा देख पाऊंगीं। मुझे माफ करना और हमारे बच्चे का ठीक से ध्यान रखना। उसे कभी अकेला मत छोड़ना। तुम्हे बहुत सारा प्यार...
इस खत को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने फेसबुक पर शेयर किया था। लिनी अब जा चुकी है, ये वही है जिसने किसी औरर की जान बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। बहुत दुख की बात है कि अपने काम को पूरी शिद्दत से करने वाली लिनी अब नहीं रही है। लिनी के परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ हमारी सांत्वना है।
केरल में इस खतरनाक वायरस से संक्रमित दसवें मरीज़ को लिनी के पास लाया गया था। इस वायरस से आसपास के लोगों को बचाने के लिए कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। लिनी ने अपने खत में लिखा कि उन दोनों ने ऐसे कई सपने देखे थे जो अब तक अधूरे हैं।
खबरों की मानें तो मंत्रालय की ओर से लिनी के परिवार को मदद दी गई है। वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक इस घातक वायरस से निपटने के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनाई गई है और इस पर अभी और रिसर्च करने की जरूरत है। बस मरीज़ को अपने चेहरे पर फेस मास्क पहनकर रखना चाहिए और साफ-सफाई के सारे नियमों का पालन करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
