Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
शिलॉग की सड़कों पर ड्राइविंग करता दिखा कुत्ता, मालिक को भरना पड़ा जुर्माना
हाल ही में शिलॉन्ग की सड़कों में ऐसा कुछ देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जैसा कि आपको मालूम ट्रैफिक के बीच कार चलाना बहुत मुश्किल भरा काम है। लेकिन आप सभी सोचिएं अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह पर ड्राइव कर रहे हैं और एकदम से आप देखे कि आपके पास वाली गाड़ी में ड्राइवर कोई इंसान नहीं बल्कि कुत्ता है तो आप एक बार तो आप डर ही जाएंगे।
ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला, शुक्रवार को शिलॉन्ग में, जहां पुलिस बाजार में एक मारुती कार को कुत्ते को ड्राइविंग करते हुए देखा गया। इसके बाद किसी शख्स ने कुत्ते को ड्राइव करते हुए देख इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में अपलोड कर लिया। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता ड्राइवर सीट पर बैठा है और स्टेरिंग पकड़ा हुआ है।

ट्रैफिक पुलिस ने लिया एक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार मालिक पर एक्शन लिया। सदर ट्रैफिक ब्रांच ने कार मालिक को गाड़ी पर लगे नम्बर के आधार पर ढूंढा और उस पर हजार रुपये का चालान कर दिया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि भविष्य में फिर से ऐसी कोई गलती न हो।
वीडियो में देखिए
जब शिलॉन्ग के मुख्य बाजार में कुत्ता गाड़ी चला रहा था, तब उसकी कार के पीछे एक दूसरी गाड़ी में बैठी महिला ने इस घटना का वीडियो बनाया। वैसे इस तकरीबन इस एक मिनट के वीडियो में ड्राइविंग सीट पर कुत्ता बैठा नजर आ रहा है, जबकि को-ड्राइवर की सीट पर एक शख्स बैठा हुआ है। वैसे ध्यान से देखने में मालूम चला कि ये कार किसी ड्राइविंग इंस्टीट्यूट की है और कार का सारा कंट्रोल बगल वाली सीट पर बैठे शख्स के हाथ में कुत्ते को सिर्फ स्टेयरिंग संभालने की ट्रेनिंग दी जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications
