Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
सूरत का ये हीरा कोराबारी 600 कार और सैकड़ों घर कर्मचारियों को देगा दीवाली बोनस में
हर साल दिवाली में अपने कर्मचारियों को बोनस में महंगे गिफ्ट देने के लिए मशहूर गुजरात के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया इस बार फिर से सुर्खियों में हैं। सावजी ढोलकिया इस बार अपने 600 कर्मचारियों को बतौर कार गिफ्ट कार देने जा रहे हैं। कार के अलावा वो सैकड़ों कर्मचारियों को घर और ज्वैलरी भी बोनस में देने जा रहे हैं। सावजी ढोलकिया हमेशा से अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने को लेकर चर्चा में रहे हैं।
इस बार कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस की खास बात यह है कि पहली बार चार कर्मचारियों को यह तोहफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से मिला है। आइए जानते हैं, कौन हैं सावजी ढोलकिया और क्यों देते है वो इतने महंगे बोनस।

मर्सिडीज कार दी गिफ्ट में
50 देशों में फैला है बिजनस
अपने चाचा से कर्ज लेकर हीरा कारोबार शुरू करने वाले
सावजी भाई ढोलाकिया ने 1991 में हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स की नींव डाली थी। आज ये कंपनी अमेरिका, चीन, हांगकांग समेत 50 देशों में डायमंड एक्सपोर्ट की करती है।

मर्सिडीज कार दी गिफ्ट में
हरे कृष्ण डायमंड कंपनी के मालिक सावजी भाई ढोलकिया ने इसी साल अगस्त में 25 साल से कंपनी में काम कर रहे तीन कर्मचारियों को उपहार स्वरूप मर्सिडीज कार भेंट की थी जिनकी कीमत 1-1 करोड़ रुपये है।

6 हजार करोड़ टर्न ओवर की कंपनी
आपको बता दें कि सावजी भाई ढोलकिया की कंपनी का सालाना टर्न ओवर 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस कंपनी में फिलहाल लगभग 8 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। सावजी का मानना है कि इस कंपनी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में कर्मचारियों का सबसे ज्यादा योगदान है इसलिए उनका मानना है कि कर्मचारियों के लिए कुछ करने से उन्हें जो खुशी मिलती है उसका कोई मूल्य नहीं है।

पहले भी दे चुके हैं महंगे गिफ्ट
डायमंड किंग के नाम से जानें जाने वाले सावजी भाई ढोलकिया इससे पहले भी अपने कर्मचारियों को बेहतरीन उपहार दे चुके हैं। 2014 में वह अचानक से उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने दिवाली बोनस के रूप में अपने कर्मचारियों को 490 से ज्यादा कारें और 207 फ्लैट्स दिए थे। 2016 में भी उन्होंने सैकड़ों कर्मचारियों को कार और फ्लैट भेंट किए थे।



Click it and Unblock the Notifications
