Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
Father's Day Special: सांद्रा अजीत से जानिए ये फादर्स डे उनके लिए क्यों है खास
बच्चों की परवरिश में माता पिता का बहुत बड़ा रोल होता है। मां नौ महीने बच्चे को अपने गर्भ में रखती है और उसकी धड़कन तक को खुद में महसूस करती है। वहीं एक पिता घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर सुनकर ही उसे बेहतर जीवन देने के बारे में सोचने लगता है। वो अपने बच्चे को दुनियाभर की खुशियां देना चाहता है। पिता द्वारा निभाए इस रिश्ते का कर्ज कोई औलाद कभी नहीं उतार सकती है। मगर इस फादर्स डे के मौके पर आप उनसे जुड़ी कहानी शेयर करके उन्हें छोटा सा तोहफा जरूर दे सकते हैं।
बोल्डस्काई द्वारा चलाए जा रहे फादर्स डे कांटेस्ट में केरल के कन्नूर शहर की सांद्रा अजीत ने हिस्सा लिया है। वो इस खास मौके पर कहती हैं कि मेरे लिए मम्मी और पापा दोनों बराबर है। मगर इस फादर्स डे पर अपने पिता (अजीत कुमार) से जुड़ी एक खास घटना साझा करना चाहती हूं।

जब मैं पहली कक्षा में थी तब गिरने की वजह से मेरे घुटने पर काफी चोट आ गयी थी और बाद में मुझे बुखार भी हो गया था। मुझे आज भी याद है पापा रोज देर रात तक मेरे सिराहने बैठे रहते थे और मेरे दर्द को किसी तरह कम करने की कोशिश करते थे ताकि मैं अच्छी तरह से सो सकूं।
वो समय याद करके मैं आज भी इमोशनल हो जाती हूं। मेरे पापा ही मेरे लिए रोल मॉडल हैं। वो मेरे सुपर हीरो हैं। मुझे उनकी बेटी होने पर गर्व है।

आप भी फादर्स डे स्पेशल कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं और अपनी स्टोरी शेयर कर सकते हैं। यकीन मानिए फादर्स डे के मौके पर पिता को ऐसा सरप्राइज देकर आप उनकी खुशी दोगुनी कर देंगे।



Click it and Unblock the Notifications
