Latest Updates
-
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
कौन है हेखानी जखालू? इस राज्य की पहली महिला विधायक बनकर रचा इतिहास
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व ही देश की महिलाओं खासतौर से उत्तरपूर्वी राज्य नागालैंड के नागरिकों को जश्न मनाने का मौका मिल गया। 2023 में हुए नागालैंड विधानसभा चुनाव को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। गौरतलब है कि नागालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली हेखानी जखालू ने पहली महिला विधायक बनकर इतिहास रच दिया।

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपीपी) की उम्मीदवार जखालू ने अपने प्रतिद्वंदी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (लोजपा-रामविलास) के अजेतो जिमोमी को 1,536 मतों के अंतर से हराकर दीमापुर-III सीट पर जीत हासिल की।
इस साल कुल चार महिलाओं ने नगालैंड विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया, जिनमें हेखानी जखालू, सलहूतु क्रुसे, हुकली सेमा और रोजी थॉम्पसन शामिल रहीं।
जानते हैं नगालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हेखानी जखालू के बारे में।

हेखानी जखालू केन्स का जन्म 1976 में नागालैंड के सबसे बड़े शहर दीमापुर में हुआ। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल एस आई जाखलू हैं।
वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं और इस वजह से उन्होंने वित्तीय संघर्ष को करीब से देखा है।
48 वर्षीय हेखानी जखालू 'यूथ नेट नागालैंड' (2006) की संस्थापक और अध्यक्ष हैं, जो तकरीबन एक लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करता है।
वह एक कानून कार्यकर्ता और एक सामाजिक उद्यमी हैं। वह विशेषकर युवाओं को व्यावसायिक संभावनाएं तलाशने में मदद करती हैं।

उन्होंने साल 2013 में सैन फ्रांसिस्को युनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ से कानून में परास्नातक किया।
उनके पास वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क में एमनेस्टी इंटरनेशनल का अनुभव और प्रशिक्षण भी है।
उन्हें 2018 में भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











