Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Super Buck Moon 2022: 13 जुलाई को दिखाई देगा साल का सबसे बड़ा चंद्रमा, जानें कैसे और कब देखें
खगोल विज्ञान की दुनिया में जुलाई के दूसरे सप्ताह में एक अत्यंत दुर्लभ घटना घटित होने जा रही है। जी हां, 13 जुलाई बुधवार के दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब आ जाएगा। जिसके बाद आसमान में 'सुपरमून' देखने को मिलेगा। सबसे बड़ी बात ये है कि इस दिन चांद पृथ्वी से सिर्फ 3,57,264 किलोमीटर दूर होगा। दुनियाभर के कई देश 'सुपर मून' का ये अद्भुत नजारा देखने के लिए उत्साहित है। तो यहां हम आपको सुपर मून दिखाई देने की तारीख, इसके महत्व और पृथ्वी पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के बारे में बताने जा रहे है।

कब दिखाई देगा 'सुपर मून'
बक सुपर मून 13 जुलाई की रात 12:07 बजे दिखाई देगा। और ये वापिस एक साल बाद यानि 3 जुलाई, 2023 को दिखाई देगा।

आखिर क्या है सुपर मून
सुपर मून के दिन चंद्रमा पृथ्वी पर बड़ा और चमकदार दिखाई देता है। यह घटना चंद्रमा के अपनी कक्षा में पृथ्वी के करीब आने के कारण होती है। जिसे पेरिगी के नाम से जाना जाता है। सुपरमून शब्द को 1979 में ज्योतिषी रिचर्ड नोल द्वारा गढ़ा गया था। नासा के अनुसार, सुपर मून हर रोज दिखाई देने वाले के चांद की तुलना में 30 फीसदी ज्यादा चमकीला होता है। लेकिन नग्न आंखों से इसकी चमक में अंतर ज्यादा नहीं देखा जा सकता। वैसे सुपर मून काफी दुर्लभ होते हैं, जो एक साल में तीन-चार बार ही आते हैं।

सबसे बड़ा सुपर मून
13 जुलाई के दिन जो सुपर मून दिखाई देगा, वो साल का सबसे बड़ा सुपर मून होगा। इसे 'बक मून' भी कहा जाता है। समय और तारीख के अनुसार, वर्ष के इस समय के आसपास हिरन के माथे से निकलने वाले सींगों के कारण पूर्णिमा को 'बक मून' नाम दिया गया है। दुनिया भर में इसे कई अन्य नामों जैसे थंडर मून, हे मून और मिड मून के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिका के मूल निवासी इसे सैल्मन मून, रास्पबेरी मून और कैलमिंग मून भी कहते हैं।

पृथ्वी पर भी पड़ेगा प्रभाव
सुपरमून का पृथ्वी पर ज्वारीय प्रभाव हो सकता है। जिसके तहत उच्च और निम्न महासागरीय ज्वार की एक बड़ी श्रृंखला उत्पन्न होने की संभावना जताई जा रही है। खगोलविदों की मानें तो इस समय के आसपास समुद्र में तटीय इलाकों में हाई टाइड के चलते बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस समय धरती से चांद की दूरी 3 लाख 57 हजार 2 सौ 64 किमी होगी।

साल 2022 में पांच और सुपर मून
11 अगस्त को स्टर्जन मून
10 सितंबर को हार्वेस्ट मून
9 अक्टूबर को हंटर मून
8 नवंबर को बीवर मून
7 दिसंबर को कोल्ड मून



Click it and Unblock the Notifications
