Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
सिर्फ एक्टर ही नहीं थे सुशांत सिंह राजपूत, टैलेंट के मामले में थे बहुत धनी
इस बदलती हुई दुनिया में चेहरों को देख के कुछ अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। हंसते मुस्कुराते चेहरों के पीछे दुःख और तनाव का गुबार हो सकता है।

सफलता और लोकप्रियता की चादर के नीचे कौन सी चिंता तिल तिल कर खाये जा रही है बता पाना मुश्किल है। इंसान चेहरों की भाव भंगिमा से इसे छुपा लेता है, अपनी मुसीबतों को झेलता है, दुःख से आंखे तरेर के लड़ता है पर वो इस लड़ाई में जीत जाए ये जरुरी नहीं। अंजाम - ख़ुदकुशी।

सुशांत के जाने की खबर ने झकझोर दिया
सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने लाखो फैंस को झकझोर दिया। बिहार के एक गांव से आया हुआ जबरदस्त टैलेंट का धनी वो कलाकार जिसने काफी कम समय में अपने बेहतरीन अभिनय से लाखो दिलो में जगह बना ली थी। आज उसके फैन्स रो रहे हैं। प्यारी सी मुस्कराहट लिए, क्यूट सा डिम्पल वाला वो चेहरा अब स्क्रीन पर ही नहीं, रियल लाइफ में भी नहीं दिखेगा।

तनाव में थे सुशांत
खबरों के मुताबिक, 34 साल के सुशांत अपने मुंबई स्थित घर पर ही थे, कुछ दोस्त भी उनके साथ में ही थे। जब उनके कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो वो फांसी पर झूलते पाए गए। इसकी सूचना इनके नौकर ने पुलिस को दी। ऐसा कहा जा रहा था कि सुशांत पिछले कई महीनों से तनावग्रस्त थे। वो अपनी मां को खोने के गम से कभी उबर ही नहीं पाए थे। कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी मां की तस्वीर भी पोस्ट की थी।
आपको याद दिला दें कि कुछ महीने पहले ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने भी आत्महत्या कर ली थी।

पवित्र रिश्ता का मानव बना सबका चहेता
सुशांत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी पर वो एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से लोकप्रिय हुए। फिल्म 'काय पो छे!' में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया। इसके बाद टैलेंट के धनी इस कलाकार ने मुड़ के पीछे नहीं देखा। एक के बाद एक मिलने वाली फिल्मो में इसने अपने अभिनय की छाप छोड़ी। नीरज पांडे की फिल्म 'एम एस धोनी' ने तो सौ करोड़ का कलेक्शन पार कर दिया। दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'व्योमकेश बक्शी' में सुशांत ऐसे लगे जैसे व्योमकेश बक्शी का चरित्र सजीव हो उठा हो।

एक्टिंग के लिए समर्पण
एक्टिंग के प्रति इनका समर्पण बहुत ज्यादा था। ये हर चरित्र को जीने में विश्वास करते थे। फिल्म एम एस धोनी के लिए खुद को तैयार करने में इन्होने डेढ़ साल लिया। धोनी के प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर शॉट के लिए इन्होंने सैकड़ो बार अभ्यास किया था।

अदाकारी के जूनून के लिए छोड़ी पढ़ाई
सुशांत सिंह राजपूत ने AIEEE (All India Engineering Entrance Exam) में अच्छा रैंक प्राप्त किया था। वो दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, मगर एक्टर बनने की चाहत में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और अभिनय की दुनिया में आ गए।

एक अच्छे डांसर
टीवी सीरियल्स में एक्टिंग का मौका मिलने से पहले सुशांत श्यामक दावर की डांस अकेडमी में थे, स्टेज पर बैकग्राउंड में डांस करते थे। इसके अलावा उन्होंने डांस रियालिटी शो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

मल्टी टैलेंट के धनी सुशांत
नेशनल ओलम्पिआड विजेता थे सुशांत। सुशांत सिंह राजपूत मेधावी थे। फिजिक्स में इनकी रूचि थी। इन्होंने फिजिक्स में नेशनल ओलम्पिआड भी जीता था।
आत्महत्या के पीछे जो भी कारण रहा हो, सच्चाई अब यही है कि 2020 ने हमसे हमारा एक और सितारा छीन लिया है। हंसता मुस्कुराता वो बेहतरीन अभिनेता अब यादों का हिस्सा बन गया है।



Click it and Unblock the Notifications