Latest Updates
-
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट
ट्विटर 2019: इस साल भारत में सबसे ज्यादा ट्रेंड हुए ये हैशटैग, मचाई हलचल
साल 2019 खत्म होने की कगार पर है। कई लोग क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी की प्लानिंग में भी जुट चुके हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं जो पूरे साल में हुई बड़ी घटनाओं के बारे में सोच रहे हैं।

2019 की बड़ी और चर्चित घटनाओं के बारे में जानकारी आपको ट्विटर में इस साल रहे टॉप ट्रेंडिंग हैशटैग्स से मिल सकती है। गौरतलब है कि ट्विटर एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जिस पर पूरी दुनिया के लोग अपनी राय रख सकते हैं। चलिए देखते हैं 2019 में कौन से टॉप ट्विटर ट्रेंड्स रहे जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

इस साल ये बना इंडिया का गोल्डन ट्वीट
इस ट्वीट के साथ ही आपको 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बड़ी जीत की याद ताजा हो गई होगी। ये ट्वीट भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट से किया गया था। 2019 में उनके इस ट्वीट को भारत में सबसे ज्यादा लाइक और सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। इसलिए इस साल ये रहा गोल्डन ट्वीट इन इंडिया।

भारत में खेल के मैदान से जुड़ा ये ट्वीट हुआ फेमस
भारत में खेल के क्षेत्र से जुड़े किसी ट्वीट के सबसे ज्यादा बार रीट्वीट का रिकॉर्ड विराट कोहली के इस पोस्ट ने तोड़ा है। विराट कोहली ने अपने इस ट्वीट में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन के मौके पर विशेष बधाई संदेश लिखा था। इस बर्थडे मैसेज के साथ उन्होंने अपनी और विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी की तस्वीर भी शेयर की थी। भारत में ना सिर्फ फैंस ने विराट के इस ट्वीट को पसंद किया बल्कि 2019 का सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किए जाने वाला ट्वीट भी बना दिया।

मनोरंजन के क्षेत्र में इस पोस्ट को किया गया सबसे ज्यादा बार रीट्वीट
2019 में एंटरटेनमेंट के मामले में तमिल इंडस्ट्री ने निराश नहीं किया। लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही ट्विटर पर भी अपना राज कायम रखा। बिगिल फिल्म से जुड़ा ये पोस्टर एक्टर विजय द्वारा पोस्ट किया गया और ये देखते ही देखते भारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर में सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया गया ट्वीट बन गया। इतना ही नहीं, इस ट्वीट में सबसे ज्यादा कमेंट भी किए गए हैं जो दर्शकों द्वारा उनके फेवरेट स्टार की आने वाली फिल्म को लेकर बेचैनी को साफ़ दिखता है।

ये हैं साल 2019 में भारत में सबसे ज्यादा बार ट्वीट किए हैशटैग्स
1. #loksabhaelection2019:
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यहां होने वाले चुनाव इस लोकतंत्र के खास त्योहार के रूप में मनाया जाता है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हर खास और आम ने अपने ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल किया और #loksabhaelection2019 को सबसे ज्यादा बार ट्वीट किए जाने वाला हैशटैग बनाया।
2. #chandrayaan2:
चंद्रयान2 इसरो की महत्वकांक्षी योजना थी। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की नजरें इस मिशन पर टिकी थी। चांद के दक्षिण क्षेत्र पर लैंड करने का ये प्रयास भले ही सफल नहीं हो पाया लेकिन नासा द्वारा इसरो तथा चंद्रयान 2 का जिक्र करने वाला ट्वीट भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया है। इस दौरान #chandrayaan2 हैशटैग का इस्तेमाल किया गया।
3. #cwc19:
हैशटैग्स की इस लिस्ट में तीसरा स्थान #cwc19 को मिला है। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि हर भारतीय के दिल में क्रिकेट बसता है। 2019 में हुए क्रिकेट विश्व कप के दौरान ट्विटर पर भारत ने इस खेल के हर लम्हे को जिया है। भले ही सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों शिकस्त मिलने से भारत को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था लेकिन भारतीयों ने ट्वीटर का मैदान नहीं छोड़ा और #cwc19 टैग का इस्तेमाल कई बार किया।
4. #pulwama:
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले को कौन भुला सकता है। इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। ट्विटर पर देशवासियों ने #pulwama का इस्तेमाल करते हुए देश के जवानों को श्रद्धांजलि दी थी।
5. #article370:
देश में अब भी आर्टिकल 370 को लेकर चर्चा खत्म नहीं हुई है। ये हैशटैग तब ट्रेंड होने लगा था जब गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। लोगों ने #article370 का इस्तेमाल करते हुए इस मुद्दे पर अपनी राय साझा किए थे।
6. #bigil:
दक्षिण भारतीय सिनेमा का दबदबा ट्विटर पर भी देखने को मिला। सुपरस्टार विजय की आगामी फिल्म बिगिल को लेकर लोग काफी रोमांचित हैं और यही वजह है कि #bigil हैशटैग का इस्तेमाल करके वो इस फिल्म से जुड़ी हर जानकारी चाहते हैं।
7. #diwali:
ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग हैशटैग की इस लिस्ट में #diwali को भी जगह मिली है। भारत में पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली सेलिब्रेशन को लेकर खास उत्साह रहता है और ये बात ट्विटर की इस लिस्ट में दिवाली को सातवें पायदान पर देखने के बाद साबित भी हो जाती है।
8. #avengersendgame:
दुनियाभर में एवेंजर सीरीज की फिल्मों को लेकर जोश रहता है। वहीं भारत में भी इस सीरीज के फैंस कम नहीं हैं। उनकी ही बदौलत #avengersendgame भारत के टॉप ट्रेंडिंग हैशटैग्स की सूची में आठवे नंबर पर है।
9. #ayodhyaverdict:
अयोध्या में मंदिर और मस्जिद की जमीन को लेकर चल रहा मामला नया नहीं है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसका अंतिम फैसला आने पर हर भारतीय ने इस मामले पर अपने विचार रखने के लिए #ayodhyaverdict हैशटैग का इस्तेमाल किया।
10. #eidmubarak:
भारत में टॉप 10 ट्रेंडिंग हैशटैग की इस लिस्ट में ईद मुबारक अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। ट्विटर पर लोगों ने इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए सबको बधाई संदेश भेजे।



Click it and Unblock the Notifications
