Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कौन हैं Sub Lieutenant Aastha Poonia, जो बनी नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट?
Indian Navy's First Woman Fighter Pilot : भारतीय नौसेना के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। हरियाणा की बेटी सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया अब भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की बड़ी जीत है, बल्कि देशभर की उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है जो रक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।

'विंग्स ऑफ गोल्ड' से सम्मानित
विशाखापत्तनम के आईएनएस डेगा में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान आस्था पूनिया और उनके साथी लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल को 'विंग्स ऑफ गोल्ड' से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद दिया गया। इस कोर्स में फाइटर जेट उड़ाने की बुनियादी ट्रेनिंग दी जाती है। समारोह में रियर एडमिरल जनक बेवली ने यह सम्मान प्रदान किया और दोनों अधिकारियों के साहस को सराहा।
नौसेना में महिलाओं के लिए नया युग
अब तक नौसेना में महिलाएं हेलीकॉप्टर और समुद्री टोही विमानों को उड़ाती थीं, लेकिन पहली बार किसी महिला को फ्रंटलाइन फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए चुना गया है। यह फैसला महिलाओं के लिए नौसेना में कॉम्बैट रोल की संभावनाएं बढ़ाने वाला है। यह बदलाव दर्शाता है कि भारतीय सेना अब लिंग आधारित सीमाओं को तोड़कर पूरी तरह योग्यता आधारित अवसर दे रही है।
छोटे गांव से आकाश तक
हरियाणा के एक छोटे से गांव से आने वाली आस्था पूनिया बचपन से ही आसमान में उड़ने का सपना देखती थीं। अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने कठिन मेहनत की और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में प्रवेश पाया। NDA में उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को तैयार किया और हर चुनौती को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ती रहीं।
NDA में कड़ी मेहनत और लगन
NDA की ट्रेनिंग आसान नहीं होती, खासकर तब जब आप एक ऐसे क्षेत्र में कदम रख रही हों जहां महिलाओं की संख्या बेहद कम हो। आस्था पूनिया ने हर मानदंड को पार करते हुए यह साबित किया कि महिलाएं भी किसी भी मोर्चे पर पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने उड़ान प्रशिक्षण, शारीरिक चुनौतियों और तकनीकी ज्ञान हर स्तर पर खुद को साबित किया।
आगे की राह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब आस्था को एक साल की एडवांस फाइटर ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद वह भारतीय नौसेना में फाइटर जेट पायलट के रूप में पूरी तरह से सेवाएं देना शुरू करेंगी।
प्रेरणा की मिसाल
आस्था पूनिया की यह उपलब्धि न केवल एक व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए एक मजबूत संदेश है - हौंसले और मेहनत के साथ कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।
भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनकर आस्था ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है। उनका यह कदम लाखों लड़कियों के लिए उम्मीद की एक नई किरण है।



Click it and Unblock the Notifications