Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
OMG: इस अनोखे गांव में लोगों की है सांप से यारी, लोगों ने घरों में ही किये इनके आराम का इंतजाम
सांप का नाम सुनने भर से ही हमारे हाथ पैर सुन्न पड़ जाते है। वहीं अगर सांप कोबरा हो तो इंसान के पसीने ही छूट जाये। हालांकि सांप बेहद खतरनाक जीव होते हैं, हिन्दू धर्म के इतिहास में सांपों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
चाहे नाग पंचमी का त्यौहार हो या शिव से उनका अटूट रिश्ता, हज़ारों भक्त सांपों की पूजा करते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि भारत में एक ऐसा गांव है जहां हर घर में सांप पाया जाता है तो शायद आप यकीन ना करें। लेकिन ये आश्चर्य कर देनी वाली बात एकदम सच है।

महाराष्ट्र का शेतपाल ऐसा गांव है जहां हर घर में सांप पाए जाते हैं। इस गांव में बच्चे बच्चे भी सांपों से खेलते नज़र आ जाते हैं। जानते हैं इस अचंभित कर देने वाले गांव और यहां रहने वाले लोगों व सांपों के बारे में विस्तार से -
हर घर में पाले हुए हैं सांप
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के शेतपाल गांव में हर घर में सांप पाले जाते हैं। आज तक यहां रह रहे 2600 से अधिक ग्रामीणों में से किसी को भी सांपों ने हमला नहीं किया है। सभी में सबसे अधिक कोबरा की संख्या है। बता दें कि गांववासी अपने किसी फायदे या जीविका उपार्जन के लिए इन सांपों को नहीं पालते, बल्कि अपनी इच्छा से अपने घरों में इनका स्वागत करते हैं और उन्हें रखते हैं। ग्रामीणवासी सांपों को देवता मानते हैं और इनकी पूजा भी करते हैं। इसलिए इस गांव में सांपों को समर्पित कई सुंदर मंदिर भी बने हुए हैं।
घर बनाते वक्त रखते हैं सांपों का ध्यान
इतने वर्षों में गांव वालों को कभी भी ज़हरीले सांपों से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। गांव वाले जब भी अपने नए घर बनाते हैं वे अपने घर के दरवाज़े के कोने में एक छोटी सी खोखली जगह बनाते हैं जहां से सांप आ जा सके। वहीं कई घरों में सांप के लिए एक कोना भी बनाया जाता है, जहां वे घर में रहकर अपनी जगह पर आराम कर सकें।
आखिर क्यों पाए जाते हैं इस गाँव में इतने सांप?
इस गांव का वातावरण एकदम सूखा है, जो सांपों के लिए एकदम अनुकूल है। साथ ही यह एक मैदानी इलाका है, जिस कारण यहां सांपों की संख्या अधिक है। यहां के इंसानों ने अपना जीवन यहां के वातावरण और प्रकृति के अनुकूल ढाला है, और सांपों के साथ अपनी जिंदगी बना ली है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
