Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
क्या करें जब ना हो रहा हो अच्छा महसूस?
जिंदगी में खुशी और आनंद हमेशा नहीं रहता है। कई बार ऐसा समय भी आता है, जब जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं होने लगता है। ऐसे बुरे वक्त में आप परेशान, निराश और हतोत्साहित महसूस करने लगते हैं। इस समय आपको जरूरत होती है कि आप जिंदगी की अच्छी चीजों पर ध्यान केंद्रित करें।
निराशा में डूबने के बजाय आपको प्रेरित और प्रोत्साहित होने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसी कई चीजें हैं जिनसे आप बुरे वक्त में अच्छा महसूस कर सकते हैं। जो बुरा हुआ उसके बारे में सोचने के बजाय अपना ध्यान उन चीजों पर लगाएं, जिसे आप पसंद करते हों। आइए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे रहे हैं, जिनका सहारा आप निराश होने पर ले सकते हैं।
CLICK ON: आपके मूड को अच्छा बनाए ये आहार

1. म्यूजिक
पूरी दुनिया में म्यूजिक से ज्यादा सुकून पहुंचाने वाली और रीलैक्स करने वाली दूसरी चीज नहीं है। जब भी आप निराश और दुखी हों तो अपना पसंदीदा म्यूजिक सुनें। म्यूजिक में आपके मूड को बेहतर बनाने की क्षमता होती है और इससे आप अच्छा महसूस करते हैं। म्यूजिक सुनने से अच्छा अनुभव कराने वाले हार्मोन का स्राव होता है।

2. किताब पढ़ें
अपने आप को खुश करने के लिए अपने पसंदीदा लेखक या नावलिस्ट को पढ़ना भी अच्छा तरीका है। जब आप निराश हों तो कुछ प्रेरक और हौसला बढ़ाने वाली किताबें पढ़ें। ऐसी किताब पढ़ें जिसमें साकारात्मक बातें लिखीं हो और जिसका अंत सुखद हो। इससे आपका मूड बेहतर होगा।

3. टहलने जाएं :
जब भी आप निराश हों तो घर से बाहर खुद के साथ कुछ समय बिताएं। आप गार्डन, पार्क या अम्यूजमेंट पार्क में घूमने जा सकते हैं। यहां आप हंसते खेलते बच्चों और कपल्स को देखकर निश्चित रूप से अच्छा अनुभव करेंगे। तनाव भरी जिंदगी में ठहराव लाने के लिए आउटिंग हमेशा कारगर होता है।

4. मूवी
एक कॉमेडी मूवी से भी आप सारे दुख भूलकर रीलैक्स हो जाएंगे। इस बात का ध्यान रखें कि आप कोई गंभीर फिल्म न देखें। इससे आप और ज्यादा परेशान हो जाएंगे। खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए रोमांटिक और एनिमेटेड मूवी अच्छा विकल्प रहेगा।

5. छुट्टियां
अगर आप जिंदगी में रोज के काम से ऊब गए हैं तो एक ब्रेक लेना बहुत जरूरी है। आप चाहें तो कुछ दिन की छुट्टी भी ले सकते हैं। इससे आपका दिमाग तरोताजा होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। परेशान करने वाली चीजों से दूर रहने का छुट्टी सबसे अच्छा तरीका है।

6. टॉक आउट
जीवन में जब कभी भी आप परेशान और उदास रहें तो एक और काम करें। अपने किसी करीबी के साथ अपनी सारी परेशानियों को शेयर कर लें। इससे आप खुद को खुश महसूस करेंगे।

7. ब्रेक फ्री
अगर आप परेशान और दुखी हैं तो हर वो चीज करें, जो आपके दिमाग में आ रही हो। फिर चाहे लांग ड्राइव करनी हो या आइसक्रीम खानी हो। हर वो चीज करें जो आप सोच रहे हैं। निश्चित रूप से आप अच्छा अनुभव करेंगे।

8. पार्टी
आप अपने दुख और तनाव को पार्टी के जरिए भी दूर कर सकते हैं। इससे आप रीलैक्स महसूस करेंगे और सारे तनाव दूर हो जाएंगे। आप डांस करके अपने सारे गमों को दूर कर सकते हैं।

9. लिखना
जब आप निराश और दुखी हों तो अपनी भावनाओं और समस्याओं को लिखें। इससे आपके दिमाग में जमी चीजें बाहर आ जाएंगी।

10. फेमिली
बुरे वक्त में आप अपने परिवार और चाहने वालों का भी सपोर्ट ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
