Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
सफल व्यक्ति की 4 अच्छी आदतें
जीवन में सफल होने के लिए केवल कठिन परिश्रम करना ही काफी नहीं है बल्कि जीवन की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप कितने स्मार्ट तरीके से काम कर रहे हैं। हम सभी जीवन में सफल होना चाहते हैं। परंतु हम में से अधिकाँश लोग गलत क्षेत्र में मेहनत करके समय बिता देते हैं। परंतु कुछ सरल आदतों से तथा स्मार्ट तरीके से विचार करके आप अपनी सफलता को ऊंचे स्तर पर ले जा सकते हैं।
सफल व्यक्ति की 4 अच्छी आदतें

1. जल्दी उठना: सुबह का समय बहुत लाभकारी होता है। आपका दिमाग और शरीर दोनों ताज़ा रहते हैं तथा आप दिन भर के काम करने के लिए कमर कस रहे होते हैं। अपना दिन ऑफिस में न शुरू करें बल्कि ऑफिस जाने के दो घंटे पहले शुरू करें। अपने दिन के लक्ष्यों को निर्धारित करें, जो काम आप करना चाहते हैं उसकी लिस्ट बनायें तथा सुनिश्चित करें कि आप उसका पालन करें।
2. व्यायाम: स्वस्थ जीवन के लिए शरीर का स्वस्थ होना आवश्यक है। इससे आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिदिन व्यायाम करें जिससे आपका शरीर उस मेहनत को करने के लिए तैयार हो जाए जो सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।
3. स्वयं को तैयार करें: यदि आपका आत्मविश्वास ऊंचा है तो आप आधी लढाई तो जीत ही जाते हैं। यदि आप अच्छे दिखेंगे तो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जब आप यह जानेंगे कि आप अच्छे दिख रहे हैं या आपने अच्छे कपड़े पहने हुए हैं तो आपका आत्मविश्वास अपने आप ही बढ़ जाएगा। निश्चित तौर पर दुनिया आपको अलग नज़र से देखेगी। काम के लती होने के 8 लक्षण
4. सही खाना खाएं: आपका खाना इस तरह का होना चाहिए जो आपको जीवन में आगे जाने को मजबूर करे न कि सोने के लिए। यदि दोपहर का खाना खाने के बाद आप सुस्ती और नींद का अनुभव करते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको अपने खाने पीने की आदतों में बदलाव लाना चाहिए। हल्का फुल्का तथा पौष्टिक खाना खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
