Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सोने की पोजिशन से जानिये इंसान का व्यक्तित्व
हम सभी हर रात अलग-अलग पोजिशन में सोते हैं और हम सभी की अपनी मनपसंद सोने की पोजिशन होती है जिसमें हमें आराम मिलता है। रात के वक्त जब हम सोते हैं तब हमारा शरीर अपने आप ही एक सोने की पोजिशन बना लेता है।
आपके सोने का तरीका, आपके व्यक्तित्व के बारे में बताता है और आपकी मानसिक स्थिति को भी वर्णित करता है। यह साबित किया जा चुका है कि सोने की स्थिति, आपके स्वास्थ्य के बारे में भी बताती है। तभी तो डॉक्टर हमेशा लेफ्ट साइड सोने की सलाह देते हैं।
आपके सोने का तरीका और मुद्रा आपके हाव-भाव, आपके नेचर या फिर आप अपने दोस्तों के प्रति कितने वफादार हैं, ये सब बातें भी बता देती है। देखा गया है कि जो लोग ज्यादा तनाव में होते हैं वे लोग शरीर को मोड़ कर सोते हैं।
READ: बाएं ओर करवट ले कर सोने के बेहतरीन फायदे
वहीं वे लोग जो बेफिक्र होते हैं वो पेट के बल सोना पसंद करते हैं। तो अगर आप की भी कोई स्पेशल सोने की पोजिशन है तो, अपना व्यक्तित्व जानने के लिये यह आर्टिकल जरुर पढ़ें।

1.पेट के बल सोना:
जो लोग पेट के बल सोते हैं वे फन लविंग होते हैं और दूसरों का भला चाहने वाले होते हैं। उन्हें दूसरों की मदद करना अच्छा लगता है। कई बार वे अनजाने में लोगों को तकलीफ पहुंचा देते हैं लेकिन उनके इरादे गलत नहीं होते हैं। बस वे भावनाओं को सही से हैंडल नहीं कर पाते हैं।

2. तकिए को पकड़कर सोना:
तकिए या टेड्डी को पकड़कर सोने वाले लोग प्यारे औश्र दूसरों की केयर करने वाले होते हैं और दूसरों से भी इसी की उम्मीद रखते हैं। ये वफादार मित्र होते हैं और दिल से अच्छे होते हैं।

3. छत की ओर देखते हुए सीधे सोना:
जो लोग सीधे ऊपर की ओर चेहरा करके सोते हैं वो अंतर्मुखी होते हैं और रिजर्व नेचर के होते हैं। वो सिर्फ उन्ही से बात करते हैं जिनके साथ वे सहज होते हैं। इनमें बड़प्पन की भावना होती है और बहुत ज्यादा आत्मविश्वास होता है।

4. करवट लेकर सोना:
जो लोग करवट लेकर सोते हैं वो शांति प्रिय होते हैं और आराम से जीना पसंद करते हैं। ये भावनात्मक होते हैं और संवेदनशील भी होते हैं। दूसरों पर भरोसा करने में थोड़े कच्चे होते हैं।

5. उकडू होकर सोना:
जो लोग पैरों को सीने से चिपकाकर सोते हैं जैसे उकडू बैठे हों, उनके मन में किसी बात का डर होता है और वे तनाव में होते हैं। उन्हें अपने भविष्य को लेकर काफी चिंता होती है।

6. पढ़ने के दौरान सोना:
जो लोग पढ़ते-पढ़ते सो जाते हैं वो कहीं न कहीं अपने जीवन में शांति की तलाश में होते हैं। वे अपने जीवन में किसी समस्या को भुला देना चाहते हैं।

7. खर्राटे मारते हुए नींद लेना:
जो लोग खर्राटे मारते हैं उनका दिमाग बहुत काम करता है और उन पर काफी तनाव भी रहता है। ये लोग बौद्धिक होते हैं जिनकी ख्याति नहीं होती है। ये कठिन परिश्रम करने वाले होते हैं और रात में गहरी नींद लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
