Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
ये संकेत बताते हैं अब समय है नयी नौकरी तलाशने का
इस बात में कोई शक नहीं है कि दुनिया में जीने के लिए हमें किसी ना किसी तरह की मेहनत तो करनी ही पड़ती है। कभी-कभी हमें अच्छी सैलरी के साथ-साथ अच्छे सहकर्मियों का भी साथ मिलता है। खुश रहने और जीने के लिए हमें पुरानी चीज़ों का त्याग करना पड़ता है। कुछ लोग अपने कमिटमेंट्स की वजह से अपनी नौकरी नहीं छोड़ पाते हैं और इससे उन्हें जो पैसे मिलते हैं उससे वो अपनी ज़रूरतों को पूरा करते हैं।
जो लोग लगातार अपनी नौकरी को छोड़ने के बारे में सोचते हैं उनके पास इसके लिए कई वजहें हो सकती हैं। हर इंप्लॉयी के लिए ऑफिस में कोई बुरा दिन या कोई खराब इंसान सामने आ जाता है जिससे पूरा मूड खराब हो जाता है। ऑफिस में कोई मुश्किल दिन जॉब छोड़ने पर मजबूर कर देता है या आपका मन अपनी नौकरी से हटने लगता है।

कभी-कभी काम के बोझ या बॉस के बेकार व्यवहार के कारण भी काम में मन खीझने लगता है। ये चीज़ें बहुत ज़्यादा गंभीर नहीं होती हैं। हालांकि, कुछ चीज़ें ऐसी ज़रूर होती हैं जिन्हें आपको गंभीरता से लेना चाहिए।
तो चलिए जानते हैं कि काम में वो कौन-सी चीज़ें हैं जिन्हें आपको नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और जो सच में आपके लिए वॉर्निंग है कि अब आपको नौकरी छोड़ देनी चाहिए।
वहीं दूसरी ओर कुछ लोग खुद को ये बात समझाने में कामयाब हो जाते हैं कि काम में जितनी भी विपरीत परिस्थितियां और मुश्किलें हैं वो समय रहते चली जाएंगीं। अगर आपकी जॉब अच्छी नहीं चल रही है और आपको इसे बदलने की ज़रूरत है तो आपको कुछ ये संकेत मिलने लगते हैं।
नाउम्मीद और बोरियत महसूस होना
जब आप नया-नया काम शुरु करते हैं तो रोज़ सुबह अच्छा महसूस होता था लेकिन अब तो सुबह से ही आलस आने लगता है। वहीं अगर आपके पास ढेर सारा काम हो तो उसे करने में और ज़्यादा बोरियत होने लगती है। आपको कभी ऐसा नहीं लगा होगा कि आपकी पसंदीदा जॉब भी आपके लिए बोरिंग और निराशाजनक हो जाएगी। हर रोज़ काम पर जाने में आपका मन अंदर से कचोटता है और आपको लगने लगता है कि बस अब एक दिन भी और आप ये सब सह नहीं सकते हैं। ये नौकरी छोड़ने का पहला संकेत है।
करियर में कोई तरक्की नहीं है
हर किसी को कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए लेकिन एक पल ऐसा भी आता है जब नौकरी में कुछ भी नया करने को नहीं बचता है। आपका करियर आगे नहीं बढ़ता है और इसका मतलब है कि आप पैसों और करियर के मामले में पिछड़ रहे हैं। आपका करियर थम सा जाता है। ऐसे में आपको खुद से ये सवाल पूछना चाहिए कि क्या आप वाकई में ऐसी जॉब में रूकना चाहते हैं जिसमें कोई तरक्की नहीं है?
बॉस हो नापसंद
कई बार नौकरी तो अच्छी होती है लेकिन बॉस बुरा होता है। अगर आप भी ऐसी किसी मुश्किल से गुज़र रहे हैं तो आपको भी अपने लक्ष्य को पाने में मुश्किलें आ सकती हैं। ऐसे में आपको भी इससे बाहर निकलकर आगे बढ़ने की सोचनी चाहिए। इस वजह से भी कई लोग नौकरी छोड़ देते हैं क्योंकि वो बॉस के साथ अपनी समस्याओं को सुलझा पाने में असमर्थ होते हैं।
लगातार स्ट्रेस और नाखुश होना
अगर आप अपने काम को लेकर नाखुश और स्ट्रेस में रहते हैं तो आपको नौकरी छोड़ने का संकेत मिल रहा है। काम का बहुत ज़्यादा बोझ होना भी स्ट्रेस पैदा करता है और इससे मन में नौकरी छोड़ने का ख्याल आने लगता है।
आपके विचारों को महत्व ना मिले
कई बार ऑफिस में आपके काम को बॉस या सहकर्मियों द्वारा प्रोत्सोहित नहीं किया जाता है। अगर बॉस और सहकर्मी आपके काम को महत्व ना दें और आपकी मेहनत बेकार हो जाए तो बहुत दुख होता है। साथ ही इसका मतलब ये भी है कि आपके अच्छे काम को भी पहचान और अप्रूवल नहीं मिल रहा है। अगर आपके विचारों को महत्व ना दिया जाए तो ये भी संकेत है कि अब नौकरी छोड़ने का समय आ गया है।
जलन महसूस होना
अगर आपके कलीग लिंकेडिन वगैरह पर अपडेट रहते हैं और आपको अपनी नई नौकरी की खबर देते हैं और ये सब सुनकर आपका मन दुख या ईर्ष्या से भर जाता है तो इसका मतलब है कि आप अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं। जब आपके कलीग को नौकरी मिल सकती है तो आपको भी एक नई शुरुआत के लिए तैयार हो जाना चाहिए। हालांकि, इससे पहले अपने कलीग से ये ज़रूर पूछ लें कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा बदलाव क्यों किया। अगर आपको भी कुछ ऐसा महसूस होता है तो ये भी नौकरी छोड़ने का संकेत हो सकता है।
कंपनी की बिगड़ती आर्थिक हालत
अगर आपकी कंपनी समय पर सैलरी नहीं दे पा रही है तो आपको समझ जाना चाहिए कि इस कंपनी के साथ आपका भविष्य सुरक्षित नहीं है। इसका मतलब ये भी है कि इस कंपनी में अब आपकी पोजीशन भी सुरक्षित नहीं है और कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से आपको कभी भी निकाला जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
