Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
हैप्पी बर्थडे पीएम: कम ही लोगों को पता है नरेंद्र मोदी से जुड़ी ये बातें
आज नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस है और देश इसका जश्न टेक सेवी अंदाज़ में मना रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई देने में पीछे नहीं है। "मुझे अपने देश के लिए मरने का मौका नहीं मिला पर मुझे देश के लिए जीने का मौका मिला है अर्थात देश के हित में काम करना भी देशभक्ति है", उनकी ऐसी ही कई बातें है जिन्हें याद रखा जायेगा।
बोल्डस्काई की तरफ से हम उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही इस लेख के माध्यम से हम आप तक उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें आप तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जिनके बारे में बहुत काम लोगों को जानकारी है।

स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो आज़ाद हिंदुस्तान में पैदा हुए थे। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 में हुआ था।

दुनिया में दूसरे नंबर पर फॉलो किये जाने वाले नेता
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद ट्विटर पर फॉलो किये जाने वाले नेता के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे स्थान पर है। उनके 12 मिलियन से भी ज़्यादा फॉलोअर है।

उनकी पहली नौकरी
जब नरेंद्र मोदी आरएसएस से जुड़े थे तब उन्हें अहमदाबाद के आरएसएस हेडक्वार्टर के फर्श को साफ़ करने का काम दिया गया था।

टेक सेवी नेता की फेहरिस्त में अव्वल
मोदी को भारत के सबसे बड़े टेक सेवी नेता के तौर पर जाना जाता है। वो सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा सक्रिय माने जाते हैं। वो ट्विटर, फेसबुक, गूगल प्लस, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, साउंडक्लाउड, वेबो और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने भारत को कहा था चूहों का देश
जब वो ताइवान की औपचारिक यात्रा पर थे तब उनसे किसी ने कहा था की भारत तो सपेरों का देश रहा है। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा था की अब भारत चूहों की धरती हो गयी है। यहां उन्होंने भारत की तकनीक की तरफ तरक्की की और इशारा किया था और उनका मतलब कंप्यूटर में इस्तेमाल किये जाने वाले चूहों से था।

माँ से मिली थी बहुत बड़ी सीख
जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे तब उनकी माता जी ने उन्हें सिर्फ एक ही नसीहत दी थी। उन्होंने अपने बेटे से कहा था की कभी भी रिश्वत नहीं लेना।



Click it and Unblock the Notifications
