Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से नवाज़ा गया, बोले, भारत मेरा एक हिस्सा है
Pulse
oi-Staff
By Asma Fatima

अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण ग्रहण किया। भारत की ओर से अमेरिका में भारत के एम्बेसडर तरनजीत सिंह सिंधु ने पिचाई को ये सम्मान दिया। जिसके बाद पिचाई ने इस पर अपने विचार लिखे। पुरस्कार ग्रहण करते हुए पिचाई ने कहा, 'भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ लेकर जाता हूं।'
गूगल के सीईओ को बिजनेस और इंडस्ट्री में 2022 के लिए प्रतिष्ठित पद्म भूषण मिला है। पद्म भूषण देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। मदुरै में जन्मे पिचाई ने सैन फ्रांसिस्को में करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में पुरस्कार प्राप्त किया।

पिचाई ने कहा कि मैं इस अपार सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का दिल से आभारी हूं। 50 साल के पिचाई ने 'मुझे आकार देने वाले देश द्वारा इस तरह से सम्मानित किया जाना अविश्वसनीय रूप से अर्थपूर्ण है।' भारतीय-अमेरिकी पिचाई ने आगे कहा कि वो सौभाग्यशाली थे कि वे एक ऐसे परिवार में बड़े हुए, जिसने सीखने और ज्ञान सीखा, माता-पिता के साथ जिन्होंने बहुत त्याग किया कि उन्हें अपनी रुचियों का पता लगाने के अवसर मिले।
सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी के टेक्नोलॉजी के प्रस्पेक्टिव को भी याद किया और कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल इंडिया विजन निश्चित रूप से उस प्रगति के लिए एक गति देने वाली रही है। मुझे गर्व है कि Google सरकारों, व्यवसायों और समुदायों के साथ भागीदारी करते हुए भारत में निवेश करना जारी रखा है।
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने उम्मीद जताई कि गूगल भारत में हो रही डिजिटल क्रांति का पूरा इस्तेमाल करेगा।
(पीटीआई से इनपुट्स)
Comments
English summary
Google CEO Sundar Pichai awarded Padma Bhushan, Said- India is a part of me
Story first published: Saturday, December 3, 2022, 23:22 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2022



Click it and Unblock the Notifications