Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
Trending Video : पेड़ भी करते हैं 'सोशल डिस्टेंसिंग' का पालन, देखें 'क्राउन शायनेस' का वीडियो

फोटो- @rameshpandeyifs
कोविड 19 के आने के बाद हर कोई 'सोशल डिस्टेंसिंग' के बारे में जान चुका है। चाहे वो कोई रिक्शे वाला हो या दुनिया को सबसे अमीर इंसान। सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो किया। अगर हम ये कहें कि प्रकृति भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करती है तो शायद आप ये पूछें कि ये कैसे पॉसिबल है तो हम आपको बता दें कि ये बिल्कुल पॉसिबल है। नेशनल ज्योग्राफिक की एक रिपोर्ट के आधार पर नेचर की इस घटना को 'Crown Shyness' कहा जाता है। इसमें पेड़ों के शीर्ष एक-दूसरे को टच नहीं करते हैं। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के अधिकारी रमेश पांडे ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसी घटना का वीडियो शेयर किया है, जो काफी खूबसूरत और दिल को सुकून देने वाला है। इस वीडियो में पेड़ों में सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करते हुए देख सकते हैं।
IFS अधिकारी रमेश पांडे ने इस वीडियो के संग एक कैप्शन भी दिया है- "विशेष रूप से एक ही प्रजाति के पेड़ों की छतरी एक-दूसरे को नहीं छू रही है। ये एक तरह की सोशल डिस्टेंसिंग है, जिसे क्राउन शाइनेस कहा जाता है।"
इस वीडियो को 18 जनवरी को पोस्ट किया गया था, जिसे अब तक 200.2K से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 3k यूजर्स ने इसे लाइक किया है।
वीडियो-
इस वीडियो पर कई यूजर ने कमेंट किया है-
एक यूजर ने लिखा- सर प्लीज, यूपीएससी के सवाल मत बढ़ाइए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- प्रकृति के सह-अस्तित्व की सुंदर तस्वीर। एक अन्य ट्विटर यूजर ने इस वीडियो पर कहा- वाह क्या कमाल की जानकारी है, शेयर करने के लिए धन्यवाद।
नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट में कहा गया है कि सांइटिस्ट भी अभीतक इस सोशल डिस्टेंसिंग को समझ नहीं सके हैं। ये समझ से बाहर हो रहा है कि पेड़ों के क्राउन एक दूसरे को छूने से मना क्यों करते हैं।
बॉटिनी प्रोफेसर एलन जे. रेबर्टस ने इस पर अपनी राय दी है, बताया कि कि पेड़ों के बीच टकराव को रोकने और पेरासाइट्स के प्रसार को कम करने के लिए ये 'Crown Shyness' प्रतिक्रिया करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
