Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
एक ऐसी दुकान जहां करीब 75 साल से चल रहा है चूल्हा, जानिए क्या है पूरा मामला
राजस्थान का इतिहास और संस्कृति अनूठी है। चाहे बात यहां के खानपान की हो या अपणायत की। राजस्थान का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। यहां पीढ़ी-दर-पीढ़ी फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाया जाता है। ताकि पूर्वजों की पेढ़ी कायम रह सकें। हाल ही में राजस्थान में एक दुकान को लेकर अनोखा दावा किया जा रहा है।
दरअसल, ये दुकान राजस्थान के जोधपुर में है और दावा किया जा रहा है कि इस दुकान के खुलने के बाद से दुकान का चूल्हा अब तक नहीं बुझा है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस दुकान की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, इस दुकान में होने वाली इस घटना के वायरल होते ही कई लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। आइए जानते है कि इस दावे के पीछे का पूरा सच क्या है।

75 वर्षों से चल रहा है ये फैमिली बिजनेस
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जोधपुर में सोजती गेट के पास एक दूध की दुकान के मालिक ने दावा किया है कि दूध गर्म करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला चूल्हा 1949 से जल रहा है। दुकान के मालिक विपुल निकुब बताते है कि, इस दुकान में चूल्हे की लौ, उनके दादाजी ने जलाई थी। जो 1949 से आज तक जल रही है। उन्होंने बताया कि, दादाजी के समय से ये दुकान प्रतिदिन 22 से 24 घंटे चल रही है। यहां कोयले और लकड़ी जलाकर दूध गर्म करने के पारंपरिक तरीकों का उपयोग किया जाता है। लंबे समय से चली आ रही प्रथा को लगभग 75 वर्षों से बरकरार रखा गया है। दरअसल, यहां ना सिर्फ सर्दियों में बल्कि हर मौसम में हर समय मलाईदार गर्म दूध मिलता है। सुबह से लेकर देर रात तक यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है। यहां सर्दियों के मौसम में ग्राहकों के लिए स्पेशल दूध-फीणी मिलती है। जिसके कारण यहां रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है।
दुकानदार का दावा सुनकर हैरान हैं नेटिजन्स
जब से इस दुकान का ये दिलचस्प पहलू सामने आया है, तब से सोशल मीडिया पर इसको लेकर आए दिन नेटिजन्स के कमेंटस आ रहे है। एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल पूछा, "क्या यह दुकान लॉकडाउन के दौरान खुली थी?" एक अन्य ने कहा, "इस जगह को दूध मंदिर कहा जाता है और इसे दो भाई चलाते हैं। तो अंदर की कहानी यह है कि एक भाई सोमवार, बुधवार, शुक्रवार लेता है, दूसरा भाई मंगलवार और शनिवार लेता है। एक अन्य नेटिज़न ने लिखा, "मैंने इस दुकान से दूध पिया है, यह शुद्ध दूध है लेकिन मुझे स्टोव के बारे में पता नहीं था।" एक यूजर ने लिखा कि, "दुकानदार झूठ बोल रहा है, लॉकडाउन में दूध पीने कौन आएगा?" एक अन्य ने लिखा, "यह कैसे हो सकता है? क्या यह दुकान कोविड के दौरान बंद नहीं हुई?कुल मिलाकर, चुनावी माहौल के बीच ये दुकान और इससे जुड़ा ये सच फिलहाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
