Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में ड्रेस कोड लागू: इन मंदिरों में भी है जींस और स्कर्ट बैन
Temples with Strict Dress Codes : मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर के मैनेजमेंट ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है, जो अगले हफ्ते से प्रभावी होगा। ट्रस्ट ने कहा है कि श्रद्धालुओं को सभ्य और शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने होंगे। स्कर्ट या रिवीलिंग ड्रेस पहनकर आने वालों को मंदिर में एंट्री नहीं दी जाएगी। यह नियम उन शिकायतों के बाद लागू किया गया है, जिनमें श्रद्धालुओं ने पूजा स्थल पर छोटे कपड़े पहनकर आने को अपमानजनक बताया था।
श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर में हर रोज़ हजारों श्रद्धालु आते हैं, और इस कदम का उद्देश्य धार्मिक स्थान पर आदर्श और सम्मान बनाए रखना है। सिद्धिविनायक के अलावा देश में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां ड्रेस कोड लागू है, इन मंदिरों में वेस्टर्न कपड़े पहनकर प्रवेश करने पर रोक है।

महाबलेश्वर मंदिर
कर्नाटक स्थित महाबलेश्वर मंदिर भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर है, जहां भक्तों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य है। जींस, पैंट, पायजामा, हैट, कैप, कोट और बरमूडा पहनकर प्रवेश नहीं मिलेगा। पुरुषों को धोती और महिलाओं को साड़ी या सूट पहनना अनिवार्य है। इन नियमों का पालन करने पर ही भक्त भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।
घृष्णेश्वर महादेव मंदिर
महाराष्ट्र के संभाजी नगर के दौलताबाद क्षेत्र में स्थित घृष्णेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर में दर्शन के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य है। महिलाएं पारंपरिक परिधान में दर्शन करती हैं, जबकि पुरुषों को ऊपर के कपड़े उतारने पड़ते हैं। इसके अलावा, मंदिर में बेल्ट, पर्स जैसी चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है।
महाकाल मंदिर
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यहां रोज़ाना भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में भगवान के जलाभिषेक के लिए पुरुषों को धोती-कुर्ता और महिलाओं को साड़ी पहनना अनिवार्य है।
तिरुपति बालाजी मंदिर
आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू है। शॉर्ट्स या टी-शर्ट पहनकर आने वालों को दर्शन की अनुमति नहीं मिलती। महिलाओं को साड़ी या सूट पहनने के बाद ही भगवान के दर्शन की अनुमति मिलती है।
गुरुवायूर कृष्ण मंदिर
केरल का प्रसिद्ध गुरुवायूर कृष्ण मंदिर अपने धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां ड्रेस कोड के सख्त नियम हैं। महिलाओं को केवल साड़ी या सूट पहनने की अनुमति है, जबकि पुरुषों को पारंपरिक लुंगी पहननी होती है। वेस्टर्न कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश पूरी तरह वर्जित है।
ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज मंदिर
वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज मंदिर में भी हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, रिब्ड जींस और चमड़े की बेल्ट पहनकर प्रवेश पर प्रतिबंध है।
जगन्नाथ मंदिर
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश में भी श्रद्धालुओं को पारंपरिक और सभ्य कपड़े पहनने आवश्यक है। मंदिर में हॉफ पैंट, फटी हुई जींस, स्कर्ट और बिना आस्तीन के कपड़े पहनने पर मंदिर प्रशासन ने एंट्री बैन कर दी है।



Click it and Unblock the Notifications
