Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
Surajkund Mela Accident: मेला घूमने जा रहे हैं तो ध्यान रखें ये 5 सेफ्टी टिप्स, हादसे से रहेंगे सुरक्षित
Surajkund Mela Accident Safety Tips: हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला में शनिवार शाम एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। इसमें हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर जगदीश की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं, पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि सूरजकुंड मेला 31 जनवरी से शुरू हुआ है और यह 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें भारत और 50 से अधिक देशों के शिल्पकार, कारीगर और कलाकार भाग ले रहे हैं।

सूरजकुंड मेले में कैसे गिरा झूला?
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम लगभग 6 बजकर 15 मिनट पर यह हादसा हुआ। मेले में लगा एक झूला, जिसे कई लोग Tsunami Ride के नाम से जानते हैं, अचानक संतुलन खो बैठा और टूटकर नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब झूला गिरा तो उसका एक सिरा ही गिरा था, उस दौरान अधिक लोग चपेट में नहीं आए थे। लेकिन जब बचाने के लिए लोग उस पर चढ़े तो झूले का दूसरा सिरा भी टूट गया। इसमें 13 लोग घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद अफरा तफरी मच गई और आसपास खड़े लोग चिल्लाते हुए सुरक्षित स्थान की ओर भागे। घायल लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश की मौत
सूरजकुंड मेले में हुए हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। वह हादसे के दौरान बचाव कार्य में जुटे हुए थे, लेकिन अचानक झूले का एक हिस्सा उन पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में अस्पताल ले जाते हुए उनकी मौत हो गई। जगदीश प्रसाद मूलरूप से मथुरा के रहने वाले थे और और पलवल में पोस्टिंग थी। जानकारी के मुताबिक, डेढ़ दो महीने बाद वे रिटायर होने वाले थे।
Another Video –
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 7, 2026
फरीदाबाद में सूरजकुंड मेला चल रहा है। सुनामी झूले में 18 लोग सवार थे। ऊपर जाकर झूला अटक गया। कुछ लोगों को नीचे उतारा गया। उसी वक्त झूला नीचे गिर गया। इंस्पेक्टर की मौत हुई है, 13 लोग घायल हैं। https://t.co/dMxwdSkjNH pic.twitter.com/oU0g0biZDi
मेला जाते समय सुरक्षा का ध्यान कैसे रखें?
इस तरह के हादसे यह याद दिलाते हैं कि भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा को प्राथमिकता देना कितना जरूरी है। ऐसे में, मेला घूमने के दौरान दुर्घटनाओं से बचने के लिए ये सेफ्टी टिप्स ध्यान रखना बेहद जरूरी है -
- मेले या फेस्टिवल में जाते समय हमेशा अधिकृत और प्रमाणित मनोरंजन राइड्स का ही चुनाव करें।
- झूले, रोलर कोस्टर या भारी मशीनरी वाले राइड्स को चुनते समय उनके लाइसेंस, सर्टिफिकेशन और सही रख-रखाव की जांच करें।
- बच्चों को अकेले बिना निगरानी झूलों पर न बैठने दें।
- यदि किसी भी राइड पर लाइट, ढांचे में ढीलापन या बिखराव नजर आए तो तुरंत उससे दूरी बनाएं।
- भीड़ वाले स्थानों पर फोन को चार्ज रखें और किसी आपात स्थिति के लिए परिवार के सदस्यों के साथ पहले से मिलकर एक रूटीन योजना तय कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
