Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Kasuri methi: कभी घोड़ों का चारा हुआ करती थी, अब इसके स्वाद का पूरी दुनिया में बजता है डंका
The Origin of Kasuri Methi : खाने को जायकेदार और खुश्बूदार बनाने के लिए तकरीबन हर घर में कसूरी मेथी का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी खास तरह की खुशबू ही हर तरह की सब्जी का जायका बदल देती है। यही वजह है कि नागौर में उगने वाली यह हरी सूखी पत्तियां आज देश ही नहीं विदेशों में भी खाने के शौकीनों को मुरीद कर चुकी है। आइए जानते हैं कसूरी मेथी का इतिहास।
पाकिस्तान आई कसूरी मेथी
कसूरी शब्द पाकिस्तान के कसूर प्रांत से आया है, जहां इसकी खेती की जाती है। शेफ कुणाल ने बताया कि कसूरी मेथी का नाम पाकिस्तान के कसूर से आया है, जहां मूल रूप से इसकी खेती की जाती है। कसूर में इस मेथी की खेती होने की वजह से ही इसका नाम कसूरी मेथी पड़ा।

देश में एकमात्र नागौर में ही होती है खेती
देश में सिर्फ नागौर में ही कसूरी नाम से फेमस मेथी की खेती की जाती है। कुछ दूसरी जगहों पर भी इसकी खेती होती है, लेकिन ऐसा अरोमा और टेस्ट वहां मेथी में नहीं आ पाया। कृषि वैज्ञानिक इसके लिए केवल नागौर की जलवायु और मिट्टी को ही अनुकूल मानते हैं।
सैकड़ों साल पहले हुई शुरुआत
नागौर में सैकड़ों सालों से मेथी की खेती की जा रही है। पहले इसे घोड़ों के चारे के तौर पर उगाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी खुशबू ने लोगों को आकर्षित किया। घरों में लोग उपयोग करने लगे। फिर यह लोकल बाजार तक पहुंची, लेकिन आजादी से कुछ साल पहले एमडीएच कंपनी के धर्मपाल गुलाटी ने इसे पहचाना और फिर यहां के किसानों से खरीदना शुरू किया, बाद में उन्होंने खुद की कंपनी एमडीएच की प्रोसेसिंग यूनिट यहां लगाई। इसके बाद यह जायका देश के कोने-कोने तक पहुंचने लगा।



Click it and Unblock the Notifications
